एक्सप्लोरर

Eating Tips: लोग गलत तरीके से खाते हैं ये 5 फूड्स, जानें क्या है खाने का सही तरीका

Health Tips: खाना भले ही पोषण से भरपूर हो लेकिन जब तक आप उसे सही ढंग से नहीं खाएंगे तब तक खाना आपको लगेगा नहीं. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 फूड आइटम्स जिन्हें कई लोग गलत तरीके से खाते हैं.

Eating Habits: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान होना भी बहुत जरूरी है. अगर आप अच्छा खाएंगे तो आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी, लेकिन यहां पर एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप खाना गलत तरीके से तो नहीं खा रहे हैं न. बिजी लाइफस्टाइल के चलते आज कल लोग सही तरीके से खाना नहीं खा रहे हैं जिसका खामियाजा उनकी हेल्थ को उठाना पड़ रहा है. तो आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डे-टू-डे लाइफ में गलत तरीके से खाते हैं और जिनका इफेक्ट आपकी बॉडी पर पड़ता हैं.
 
1.रोटी
रोटी हमारे रोज़ के खाने का सबसे जरूरी फ़ूड है. हालांकि, अक्सर लोग इसका सेवन करने के बाद पाचन संबंधी समस्याओं की शिकायत करते हैं. इसका एक मुख्य कारण आजकल इसे तैयार करने का तरीका है. दरअसल रोटी को जल्दी तैयार करने के चक्कर में लोग इसे अंदर से अच्छे से नहीं पकाते हैं और अधपकी रोटी खाने से आपके शरीर में बहुत सी समस्याएं हो जाती हैं. इसलिए अब से रोटी को आराम से पकाकर खाएं.
 
2.रेड चिली पाउडर
यदि आप जरूरत से ज्यादा पसीना आने, बालों का झड़ने बालों का समय से पहले सफेद होने या स्किन की पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको इसका उपयोग करने का सही तरीका पता होना चाहिए. लाल मिर्च बहुत ही कम मात्रा में जरूरत पड़ने पर ही खाना चाहिए. लाल मिर्च की जगह अगर आप काली मिर्च का सेवन करेंगे तो वो आपको लिए ज्यादा फायदेमंद होगी.
 
3.केले को खाने का तरीका
जेब पर आसान, हमेशा उपलब्ध और पोषक तत्वों से भरपूर केला एक कम्प्लीट मील है. अधिकतम लाभ के लिए बस इसे खाने का सही तरीका जानें. ज्यादातर लोग अक्सर कच्चा केला खाने की गलती करते हैं लेकिन कच्चा केला आपको दिक्कत में डाल सकता है. इसलिए अब जब केला खाएं तो उसे पका के ही खाएं. 
 
4. प्याज
भारतीय भोजन इसके बिना अधूरा है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसे खाने का सही तरीका जान लें. प्याज को कम मात्रा में सलाद में खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. प्याज़ को ज्यादा तेल में तल कर न खाएं. इसके जरिये शरीर में जाने वाला तेल नुकसान दायक हो सकता है. 
 
5. शहद
 पोषक तत्वों का भंडार, आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के लिए इसकी प्रशंसा की गई है. लेकिन अगर आप इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो यह शरीर के लिए धीमे जहर का काम कर सकता है.गर्म पानी में शहद डालकर पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. गर्म पानी जब शहद के साथ मिलता है तो वो टॉक्सिक हो जाता है, जिससे फायदा मिलने की जगह आपको नुकसान हो सकता है. इसलिए अगर शहद को गर्म पानी  के साथ मिलाकर पी रहे हैं तो आप आज ही इसे बंद कर दें.
 
ये भी पढ़ें 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget