एक्सप्लोरर

Health Tips: रात में पिज्जा-बर्गर खाना सेहत के लिए है हानिकारक, शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान

यदि हम खान-पान के नियमों का ठीक से पालन करते हैं तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं. कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें रात में खाने से सेहत बिगड़ सकती है.

हमारा स्वास्थ्य कैसा है यह बहुत हद तक हमारे खान-पान पर निर्भर करता है. यदि हम खान-पान के सही नियमों का पालन करते हैं तो हम कई बीमारियों से बच सकत हैं.

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रात को सेवन करना हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी ये चीजें रात के समय खाते हैं तो इन्हें नाइट में खाना बंद कर दें.

स्नैक्स: स्नैक्स या चिप्स सेहत के लिए वैसे ही ज्यादा फायदेमंद नहीं होते हैं लेकिन रात के समय में तो इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इनमें अत्यधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है. यह नींद संबंधी समस्याओं के साथ अन्य परेशानियों का भी कारण बन सकता है.

पिज्‍जा: पिज्जा भी जितना कम खाएं उतना अच्छा है. रात में तो इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. दरअसल पिज्जा पचाने में आपके पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ती है. पिज्‍जा में चिकनाई बहुत अधिक होती है और इसमें जो सॉस व अन्य मसाले प्रयोग किए जाते हैं, वे आपके लिए हार्टबर्न का खतरा बढ़ा देते हैं.

बर्गर: बर्गर का सेवन भी सोने से पहले नहीं करना चाहिए. बर्गर में चीज़ व सॉस का प्रयोग होता है लेकिन ये चीजें पेट में प्राकृतिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाती हैं, जिससे हार्टबर्न की समस्या हो सकती है.

पास्ता: पास्ता कैलोरी से भरपूर होता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट भी अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है. इसे चीज़ और अन्य फैटी चीजों के साथ बनाया जाता है जिससे इसका ग्लासिमिक सूचकांक बहुत अधि‍क होता है. रात के समय इसका सेवन दिल और पाचन तंत्र के लिए हानिकारक होता है.

रेड मीट: रात के समय रेड मीट खाने बचना चाहिए.  रेड मीट प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत होता है लेकिन इसका अधिक सेवन करने से आपको नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अधिक सेवन से बेचैनी हो सकती है और नींद भी प्रभावित हो सकती है.

डॉर्क चॉकलेट: रात में डार्क चॉकलेट नहीं खानी चाहिए.  डार्क चॉकलेट में कैफीन बहुत अधि‍क मात्रा में होता है. इसके अलावा भी इसमें कई अन्य उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को केंद्रित रखते हैं. इसके रात में सेवन से नींद बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है.

सब्जियां:  जिन सब्जियों में अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है. उनका सेवन रात में नहीं करना चाहिए. ऐसी सब्जियां लंबे समय तक आपका पेट भरा रखती है, और पाचन तंत्र धीमी गति से कार्य करने लगता है. ऐसे में आपको गैस या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती है. प्याज, ब्रोकोली, पत्तागोभी आदि सब्जियां इनमें शामिल है.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी की मौजूदगी में मंच पर नाराज हुईं सीएम ममता, भाषण देने से किया इनकार, जानें वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget