एक्सप्लोरर

Health Tips : इन 5 चीजों को भिगोकर खाएं, हर बीमारी हो जाएगी दूर

Healthy Lifestyle: ऐसे कई फूड हैं जिन्हें पूरी रात भिगोकर रखने के बाद अगले दिन खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Health Tips : ऐसे कई फूड है जिन्हें एक पूरी रात भिगोकर रखने के बाद अगले दिन खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ न केवल हमें ऊर्जा देते हैं, बल्कि हमें हर बीमारी से बचाए रखने में भी कारगार साबित होते हैं. कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें आपको सुबह जल्दी उठकर खाना चाहिए. लेकिन इन्हें रात में भिगोकर रखना जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा करने से ये शरीर में आसानी से पच जाते हैं. तो आइए हम यहां आपको ऐसे 5 नट्स और बीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी पेट की समस्या, इम्यूनिटी , वजन घटाने और गठिया जैसी मुख्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करेंगे.

मेथी के बीज
रात में मेथी को भिगोकर  रख दें और सुबह उठने के बाद इन भीगे हुए बीजों को खा लें या इनका पानी पी लें. ऐसा करने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी, जो महिलाओं में एक आम समस्या है. वैसे मेथी का दाना पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है. कब्ज से राहत के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा भी  है.

अलसी
आपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन ही काफी है. इसके बीजों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इनका सेवन कर लें.  ये बीज, फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने में आपकी बहुत मदद करेंगे.

किशमिश
आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर किशमिश आपकी सेहत के लिए एक वरदान है. जब आप रात में भिगोई हुई किशमिश सुबह उठकर खाते हैं तो  यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना देती है. बहुत सी महिलाओं में आयरन की कमी देखी जाती है . ऐसे में भीगी हुई किशमिश शरीर में आयरन की कमी पूरी करने का एक बेहतरीन विकल्प है. इसके स्वास्थ्य लाभों का फायदा लेने के लिए रोजाना सुबह उठकर  किशमिश का पानी पीएं.

अंजीर
अंजीर विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनॉइड्स और पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. बीमारियों से बचने के लिए एक अंजीर रात में पानी में भिगों दें और सुबह खा लें. बहुत फायदा मिलेगा.

बादाम
ज्यादातर लोग दिमाग को तेज करने के लिए सुबह उठकर भीगे हुए बादाम खाते हैं. दिमाग की सेहत को अच्छा रखने के अलावा यह वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है. बादाम में मैग्रीशियम बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने वालों के लिए बहुत अच्छा है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें- Social Media Profile Advice : लड़कियां सबसे पहले Notice करती हैं लड़कों की Profile में ये बात, क्या आपने कर रखा है Maintain ?

Relationship Tips : Relationship में नहीं रही पहले जैसी बात तो ऐसे वापस से पटरी पर लाएं रिश्ते की गाड़ी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget