एक्सप्लोरर

क्या आप भी हैं ज्यादा नमक खाने के शौकीन? इस खतरनाक कैंसर को खुद दे रहे बुलावा

पेट या गैस्ट्रिक कैंसर पुरुषों में होने वाला पांचवां सबसे आम कैंसर है. वहीं, महिलाओं में यह सातवां सबसे आम कैंसर है. इस कैंसर के शुरुआती चरण में कई बार लक्षण नहीं दिखते हैं.

बिगड़ी ​हुई लाइफस्टाइल कई मुसीबत पैदा कर रही है. इन्हीं में से एक है पेट का कैंसर. इसके लक्षण सामान्य नजर आते हैं. इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह गंदी आदतें हैं. आइए जानते हैं कि वो काैन सी ग​लतियां हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहे हैं...

किस तरह बन रहा खतरा?

एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट या गैस्ट्रिक कैंसर पुरुषों में होने वाला पांचवां सबसे आम कैंसर है. वहीं महिलाओं में यह सातवां सबसे आम कैंसर है. डॉक्टरों के मुताबिक इस कैंसर के शुरुआती चरण में कई बार लक्षण नहीं दिखते हैं. ऐसे में कैंसर का पता लगना बहुत मुश्किल हो जाता है. 

ये गलती तो नहीं कर रहे

  • अल्कोहल और स्मोकिंग: ये दोनों गंदी आदतें शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. इनके सेवन से लंग्स, ब्रेस्ट, ओरल आदि के साथ पेट के कैंसर का भी रिस्क बढ़ जाता है. ऐसे में स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए.
  • प्रोसेस्ड फूड: हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रोसेस्ड फूड में नाइट्रेट और अन्य प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है. जो गट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता. इससे कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है. प्रोसेस्ड मीट को तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने  कार्सिनोजन ग्रुप 1 में रखा है. यानी ये शरीर में कैंसर की वजह बन सकता है.
  • हाई डिग्री कुकिंग: हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्मोक, ग्रिल या अन्य तरीके से मीट को हाई डिग्री पर पकाने से हेट्रोसाइक्लिक एमाइन (एचसीए) और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) बनते हैं. ये दोनों ही बाॅडी में डीएनए को नुकसान पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. लगातार इस तरह कुक किया गया फूड खाने से पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है.
  • पैकेज्ड फूड: पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी टू ईट मील हे​क्टिक लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गए हैं. लेकिन ये शरीर के लिए नुकसानदायक हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इनके लगातार सेवन से शरीर में क्राॅनिक इंफ्लेमेशन का रिस्क बढ़ता है, जो कैंसर की वजह बन सकता है. इसकी जगह पर घर पर बने फूड को तरजीह देनी चाहिए.
  • अ​धिक नमक का सेवन: खाने में अ​धिक नमक का सेवन करना पेट के कैंसर का जो​खिम बढ़ा सकता है. नमक सीधे कैंसर का कारण नहीं बनता है, लेकिन यह पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है. जिससे गैस्ट्रिक कैंसर की दिक्कत हो सकती है.
  • वजन: शरीर में मोटापा कई हेल्थ प्राॅब्लम की वजह बनता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मोटापे से पेट के कैंसर का रिस्क हो सकता है. ऐसे में बाॅडी के वेट को कंट्रोल रखें.
  • अल्सर: पेट में अ​धिक एसिडिटी से अल्सर जैसी प्राॅब्लम दिखती हैं. जिसके इलाज के ताैर पर एंटासिड का यूज कर लिया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार ये पेट में बड़ी दिक्कत का शुरुआती संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बार-बार नाक से आ रहा है खून तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget