एक्सप्लोरर

Dry Lips: सर्दियों में शरीर में हो जाती है ये कमियां इस वजह से फटने लगते हैं होंठ, इस घरेलू नुस्खे से मिल सकती है तुरंत राहत

सर्दियों में होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाती हैं, कि होठों में से खून भी आने लगता है. ऐसे फटे हुए होंठों को घरेलू नुस्खे से ट्रीट कर सकते हैं

Dry Lips: ठंड का मौसम आते ही होंठ फटना तो जैसे रिवाज सा हो गया है. सर्दियां आते ही बच्चे बूढ़े हम और आप सब भी फटे होठों से परेशान रहते हैं. चाहे कितने भी क्रीम लगा लो या वैसलीन का इस्तेमाल कर लो होंठ फटने का सिलसिला जारी ही रहता है. कई बार तो सर्दियों में होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाती हैं, कि होठों में से खून भी आने लगता है. ऐसे फटे हुए होंठ खूबसूरती में किसी दाग से कम नहीं होता है. तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि आखिर ठंडी में होंठ क्यों फटते है और इसको मुलायम और पहले जैसा कोमल बनाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए.

1.सर्दियों में होंठ फटने की कई वजह होती है, लेकिन सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होना होता है.  जी हां जैसे ही मौसम ठंडा होता है हम पानी का सेवन कम कर देते हैं, ऐसे में नमी शरीर से कम जाती है और इसका असर चेहरे और होठों पर नजर आता है.

2.सर्दियों में चलने वाली शुष्क हवा भी होठों के फटने की वजह बनती है. ऐसे में हमें ऐसी हवा से बचना चाहिए.

3.विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक धूप में रहना होठों के सूखने का एक और कारण हो सकता है.

4.सर्दियों में होंठ काफी सूखता है, ऐसे में हम बार-बार होठों को छूते हैं या फिर जुबान से चाटते हैं तो ये भी होंठ फटने की एक वजह हो सकती है.

5.लिपस्टिक जैसे हार्ड प्रोडक्ट्स लगाने से भी आपके होंठ पर असर पड़ता है.

वैसे तो मार्केट में बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं जिसे लगाकर हम अपने होठों को मॉइश्चराइज कर सकते हैं लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर हम नेचुरल तरीके से होंठों की केयर कर सकते हैं.

इन नुस्खों से करें फटे होंठों का केयर

1.बादाम का तेल: रोज सोने से पहले बादाम का तेल लगाकर सोएं, इससे आपके होंठ भी नहीं फटेंगे और पूरी सर्दी आपके लिप्स गुलाबी और सॉफ्ट बनी रहेगी.

2.देसी घी लगाएं: होठों पर भी शहद के पेस्ट का इस्तेमाल करने से भी वह फटने नहीं हैं या फिर फटे होंठ बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं. इसलिए अगर आप कटे-फटे होंठ से परेशान हैं, तो इस घरेलू उपचार को इस्तेमाल करें.

3.नारियल का तेल: नारियल तेल का इस्तेमाल होंठों पर करने से होठों की ड्राइनेस दूर होती है. औषधीय गुणों से भरपूर नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट करता है और फटे होठों से निजात दिलाता है क्योंकि नारियल के तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण स्किन की ड्राइनेस रिमूव करते हैं. मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर नारियल का तेल होठों में नमी को बरकरार रखता है.

4.मलाई लगाएं: फटे होठों से परेशान है तो दिन में दो से तीन बार होठों पर मलाई लगाएं. मलाई से मसाज करने से होठों की ड्राइनेस रिमूव होती है. इसमें विटामिन डी, विटामिन बी, विटामिन b12, कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन की ड्राइनेस दूर करने में मदद करते हैं और स्किन को हेल्थी बनाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को केवल सुझाव के तौर पर लें, इस तरह के किसी भी उपचार, इलाज या डाइय पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Arthritis: संभलकर रहिए, इन वजहों से महिलाओं को परेशान कर सकता है अर्थराइटिस

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget