एक्सप्लोरर

अधिक मात्रा में दूध पीना भी आपकी सेहत के लिये हो सकता है हानिकारक, जानें क्या कहती है स्टडी

सेहत के लिये दूध का सेवन अच्छा बताया जाता है लेकिन हालहिं में एक स्टडी के अनुसार अधिक मात्रा में दूध पीने से आपको कैंसर भी हो सकता है.

अच्छी सेहत बनाये रखने के लिये दूध पीने की सलाह सभी को दी जाती है. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D, पोटैशियम समेत अन्य कई पोषक तत्व पाये जाते है. साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए भी दूध पीने की कहा जाता है. लेकिन हालहिं में एक स्टडी में पाया गया कि दूध पीना जितना अच्छा है  उतना ही सेहत के लिये नुकसानदायक भी है.

अधिक मात्रा में पीना आपकी सेहत के लिये हानिकारक 

रिसर्चर्स की माने तो दूध को सूपरफूड की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि दूध शरीर के लिये अच्छा है लेकिन जरूरत से ज्यादा पीना आपके लिये हानिकारक साबित हो सकता है. एक रिसर्चर के मुताबिक, डेयरी प्रोडक्ट में ऐसा कुछ खास नहीं है जो अन्य प्रोडक्ट में नहीं पाये जाते. ये बात ठीक है कि दूध से कैल्शियम मिलता है लेकिन और भी कई चीजें उपलब्ध है जिससे कैल्शियम की कमी दूर की जा सकती है.

केवल दूध पीने से आपकी हड्डियां नहीं होती मजबूत

एक स्टडी के मुताबिक, हड्डियों के लिये दूध काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन जिस देश में दूध का सेवन सबसे अधिक होता है वहां भी फ्रैक्चर के मामले बराबर देखने को मिलते है. इसका मतलब साफ है कि केवल दूध पीने से आपकी हड्डियों में कुछ खास असर नहीं पड़ रहा है. दूध के अलावा भी बहुत कुछ है जिसकी जरूरत आपके शरीर के लिये जरूरी है.

65 प्रतिशत लोगों को लैक्टोज की दिक्कत होती है

स्टडी के अनुसार, कुछ लोगों को दूध पीने से लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या होती है, मतलब कि वो डेरी प्रोडक्ट में मिलने वाले लैक्टोज को आसानी से नहीं पचा पाते जिसके चलते उन्हें पेट के फूलने और पेट दर्द की शिकायतें होती हैं. हैरानी की बात है, कि 65 प्रतिशत लोगों को लैक्टोज की दिक्कत होती है. वैसे तो बाजार में लैक्टोज फ्री प्रोडक्ट भी मिलते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स इनहें फिर भी ऑरेंज जूस, हरी सब्जियां खाने की अधिक सलाह देते है.

अधिक मात्रा में दूध पीने से हो सकता है कैंसर

एक स्टडी के मुताबिक, डेयरी प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल कैंसर जैसी समस्याओं को पैदा करता है. पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर और महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर होने की ज्यादा संभावना बनती है. हालांकि अभी इस पर और पड़ताल करना बाकी है. आपको बता दें, फुल क्रीम मिल्क में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा अधिक होती है. साथ ही सोडियम की भी मात्रा पायी जाती है. जो दोनों दिल और ब्लड प्रैशर के लिये हानिकारक है. इसलिए रिसर्चर दूध का सेवन अधिक मात्रा में करने से मना करते है.

यह भी पढ़ें.

शादी के बाद पति-पत्नी के वजन बढ़ने की ये होती हैं प्रमुख वजहें, काबू पाने का आसान तरीका जानिए

Health Tips: चिया सीड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, जानिए इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget