एक्सप्लोरर

Boost Immunity: कोरोना में अदरक वाले दूध से बढ़ाएं इम्यूनिटी, जुकाम खांसी भी दूर रहेगा

Ginger For Health: सर्दियों में अदरक का दूध पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. अदरक की तासीर गर्म होती है जो शरीर को गर्म रखता है. इससे सर्दी, खांसी, कफ और कोरोना के संक्रमण का खतरा कम होता है.

Ginger Milk Benefits: सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है ऐसे में खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना चाहिए. आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे सर्दी-खांसी या कोई दूसरा इंफेक्शन न हो. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपको और सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे में ठंड और कोरोना से बचने के लिए आप अदरक का सेवन जरूर करें. अदरक खाने से शरीर में गर्मी आती है और सर्दी-खांसी, वायरल, फ्लू या जुखाम की समस्या दूर होती है. आप किसी भी तरह से अदरक का सेवन कर सकते हैं. अगर आप अदरक का दूध पी सकते हैं तो ये बहुत ही अच्छा है. अदरक को दूध में डालकर पीने से गुणकारी लाभ मिलते हैं. अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ऐसे में अदरक का दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. 

1- इम्यूनिटी मजबूत होती है- दूध में अदरक डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. नियमित रुप से अदरक वाला दूध पीने से सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल जैसी बीमारियां नहीं होती. अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है. 

2- गले के इन्फेक्शन में आराम- गले से जुड़ी समस्या जैसे- कफ, खांसी, बलगम में अदरक वाला दूध बहुत फायदेमंद है. गले में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन से बोलने में परेशानी होती है. ऐसे में आप रोज अदरक का दूध पी सकते हैं. इससे गले की खराश, किसी तरह का इन्फेक्शन या कफ की समस्या भी दूर हो जाएगी. कोशिश करें रात में सोते वक्त अदरक के दूध पीएं और उसके 1 घंटे बाद तक पानी ना पिएं.

3- कब्ज में आराम- जिन लोगों को को पेट की समस्या जैसे- कब्ज़, पेट में दर्द, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स रहता है ऐसे लोग अदरक का दूध पी सकते हैं. अदरक में भरपूर फाइबर होता है जिससे मल बाहर निकाल जाता है. ऐसे में अदरक खाने से पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है.

4- ओस्टियोपोरोसिस की समस्या दूर- अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या दूर हो जाती है. अदरक के दूध से शरीर को कैल्शियम और पोटेशियम मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. अदरक में अंटी-इनफ्लेमेट्री गुण होते हैं जिससे हड्डियों की सूजन और गठिया रोग दूर होता है. 

5- पेट दर्द में आराम- अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं. इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म हो जाती हैं. अगर आपके पेट में किसी तरह की कोई समस्याओं है तो आपको अदरक वाला दूध पीने से राहत मिल सकती है. पेट के दर्द की परेशानी में भी अदरक का दूध कारगर साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron In Children: ओमिक्रोन क्यों है बच्चों के लिए अधिक घातक, जान लें वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget