एक्सप्लोरर

फास्टिंग अब सिर्फ खाने पर नहीं, स्क्रीन पर भी! तेजी से पॉपुलर हो रही डिजिटल फास्टिंग

आजकल घंटों स्क्रीन पर समय बिताना आम हो गया, लेकिन यह आदत आंखों के लिए खतरनाक है. डिजिटल फास्टिंग यानी मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से कुछ समय दूरी बनाना आंखों को आराम देने का प्रभावी तरीका माना जा रहा है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन और स्क्रीन का इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है. काम हो या मनोरंजन, हर चीज डिजिटल डिवाइस पर निर्भर है. लेकिन लगातार स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से आंखों और दिमाग पर गंभीर असर पड़ रहा है. इसी बीच जब एक नया कॉन्सेप्ट तेजी से पॉपुलर हो रहा है यह कॉन्‍सेप्‍ट डिजिटल फास्टिंग है. 

क्या है डिजिटल फास्टिंग 

डिजिटल फास्टिंग का मतलब है मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और टैबलेट जैसे गैजेट्स से कुछ समय के लिए दूरी बनाना. इसका उद्देश्य आंखों को आराम देना, मानसिक थकान कम करना और शरीर को रिलैक्स करना है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस डिजिटल आई स्‍ट्रेन यानी कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से बचने का एक बेहतर उपाय माना जा रहा है.

क्यों जरूरी है स्क्रीन से ब्रेक लेना 

हाइब्रिड वर्क मॉडल और ऑनलाइन पढ़ाई के चलते लोग दिनभर में 8 से 10 घंटे तक स्क्रीन पर समय बिताते हैं. यह आदत कई समस्याओं को जन्म देती है. इसमें आंखों में जलन, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना, गर्दन और कंधे में दर्द जैसी दिक्कतें शामिल है. लंबे समय तक स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों में नजदीक की न दिखाई देने वाली बीमारी मायोपिया को बढ़ा सकता है. साथ ही ब्लू लाइट की वजह से नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है जिससे स्वास्थ्य पर और भी असर पड़ता है.

क्या है डिजिटल फास्टिंग के फायदे

स्क्रीन से समय-समय पर ब्रेक लेने से न सिर्फ आंखों को आराम मिलता है, बल्कि मानसिक थकान भी कम होती है. नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और काम के दौरान फोकस भी बढ़ता है. 

कैसे करें डिजिटल फास्टिंग

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डिजिटल फास्टिंग के लिए आपको 20-20-20 का रूल अपनाना चाहिए. 20-20-20 के इस रूल का मतलब है कि हर 20 मिनट बाद, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूरी दूर किसी चीज को देखना होगा. इसके अलावा पर्याप्त रोशनी में काम करना,  पानी ज्यादा पीना और स्क्रीन टाइम को स्ट्रक्चर करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- अंबानी-अडानी या कोई और... ट्रंप के टैरिफ का सबसे ज्यादा असर भारत के किस रईस पर?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget