एक्सप्लोरर

Mental Disease: भूलने वाली बीमारी हैं अल्जाइमर और डिमेंशिया, जानें दोनों में क्या है अंतर

भूलने की आदत बढ़ती जा रही है. अब तक आप लोगों के नाम भूलते थे और अब ये भी भूल जाते हैं कि गाड़ी कहां पार्क की है...सतर्क हो जाएं ये आपकी बिगड़ती आदत नहीं बल्कि बढ़ता हुआ डिमेंशिया रोग हो सकता है.

Alzheimer And Dementia: डिमेंशिया एक बहुत आम मानसिक बीमारी है. आंकड़ों की माने तों हर 5 में से 1 व्यक्ति को जीवनकाल में कभी भी डिमेंशिया हो सकता है. पूरी दुनिया में लगभग 50 मिलियन लोग यानी इन्हें लाख में गिने तो 500 लाख लोग डिमेंशिया से पीड़ित हैं. जिन लोगों को डिमेंशिया होता है, उनमें से 70 प्रतिशत लोगों को अल्जाइमर की समस्या होती है. यानी आप इन दोनों बीमारियों को इस तरह समझ सकते हैं कि डिमेंशिया एक बड़ी बीमारी है, जिसके कई प्रकार होते हैं और अल्जाइमर इन सभी प्रकार में से एक है. 

यानी अल्जाइमर डिमेंशिया बीमारी का ही एक रूप है, जो इसके अन्य रूपों की तुलना में ज्यादातर लोगों में पाया जाता है. अब सबसे पहले आप डिमेंशिया के प्रकार जान लीजिए या कहिए कि उन बीमारियों के नाम जान लीजिए, जो डिमेंशिया के अंतर्गत आती हैं...

  • वस्कुलर डिमेंशिया
  • लेवी बॉडी डिमेंशिया
  • फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया
  • पार्किंसंस रोग
  • हनटिंग्टन रोग
  • अल्जाइमर

डिमेंशिया के लक्षण 

  • याददाश्त का कमजोर होना
  • बातचीज करने में दिक्कत
  • भाषा संबंधी दिक्कते आना
  • रीजनिंग और जजमेंट कमजोर होना
  • दिखाई दे रही चीजों में तारतम्यता ना होना

डिमेंशिया के दौरान जब व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होती है तो वह छोटी-छोटी चीजें भूलने लगता है. जैसे, गाड़ी की चाबी रखकर भूल जाना, पार्किंग में गाड़ी किधर पार्क की थी ये भूल जाना. कभी-कभी तो ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है लेकिन डिमेंशिया का लक्षण यही है कि पीड़ित व्यक्ति के साथ बार-बार या हर बार ऐसा होने लगता है.

अल्जामर की पहचान
अल्जाइमर की समस्या होने पर आप लेटेस्ट इंफॉर्मेशन को भी भूलने लगते हैं. जैसे, आपको अभी कुछ बताया गया है और कुछ देर बाद आप फिर से वही बात पूछ रहें हैं. आपको दोबारा बता दिया जाता है लेकिन आप फिर भूल जाते हैं थोड़ी देर बार फिर वही बात दोहराते हैं. इस तहर की दिक्कत बार-बार होना या हमेशा ऐसी स्थिति का सामना करना.

इलाज क्या है?

अभी तक की जानकारी के आधार पर, डिमेंशिया का कोई पुख्ता इलाज फिलहाल संभव नहीं है. लेकिन कुछ ऐसी दवाएं हैं, जो इस बीमारी के हर प्रकार के लक्षण को नियंत्रित रखने का काम करती हैं. इनके सेवन से व्यक्ति का दैनिक जीवन और सामाजिक जीवन काफी हद तक बेहतर बना रहता है और उसमें व्यवहार संबंधी समस्याएं ज्यादा नहीं बढ़ती हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के स्मार्ट तरीके, बार-बार नहीं होगी शुगर बढ़ने की समस्या

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम को आसान बनाने के लिए इन तरीकों से उपयोग करें सेब का सिरका

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget