एक्सप्लोरर

Diabetes Care: डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के स्मार्ट तरीके, बार-बार नहीं होगी शुगर बढ़ने की समस्या

मीठा खाकर भी डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है. बस आपको पता होना चाहिए कि क्या, कितना और कब खाना है.

Sugar Disease: डायबिटीज जिंदगी भर पीछा न छोड़ने वाली बीमारी है. आयुर्वेदिक तरीकों से इस बीमारी को इस हद तक कंट्रोल कर सकते हैं कि आपको लगने लगेगा अब यह पूरी तरह ठीक हो गई है. लेकिन ज्यादातर लोग आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट और परहेज का पालन नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि इस बीमारी को जिंदगी भर ढोना पड़ता है. हम यहां आपके लिए कुछ आसान तरीके लाए हैं, जिन्हें अपनी डेली लाइफ में अपनाने पर आप डायबिटीज को कंट्रोल करके रख सकते हैं और बार-बार शुगर लेवल बढ़ने के कारण होने वाली समस्याओं से बचे रह सकते हैं...

1. मीठा खाना पसंद है तो क्या करें?

मीठा खाना पसंद है लेकिन डायबिटीज होने के कारण आपको इसे खाने की मनाही है. दिल है कि मानता नहीं कि तर्ज पर आप डॉक्टर और फैमिली से छिपकर मीठा खाते हैं. ऐसा करना स्वाद जरूर देता है पर सेहत बिगाड़ देता है. अपनी स्वीट क्रेविंग को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप खाना खाने से पहले मीठा खाएं और मीठे सिर्फ थोड़ा-सा गुड़ खा लें. ध्यान रखें ये काम आपको खाना खाने से पहले करना है.

2. डेजर्ट की आदत से बचें

पश्चिमी देशों की लाइफस्टाइल की नकल करते हुए हमारे देश में लोगों की टेबल पर खाना खाने के बाद मीठा आने लगा है. विश्वास कीजिए कि यह गलत परंपरा ही हमारे देश में डायबिटीज की बढ़ते रोगियों की सबसे बड़ी वजह बन गई है. यदि आपको खाना खाने के बाद मीठा खाना ही है तो सिर्फ सौंफ और मिश्री या घी के साथ बूरा खाएं. बहुत थोड़ा-सा गुड़ भी खा सकते हैं और कुछ भी नहीं. ऐसा करके आप जीवनभर शुगर की बीमारी से बचे रह सकते हैं.

3. आपके दिन की शुरुआत

डायबिटीज होने से बचना और एक बार ये बीमारी होने के बाद इसे हमेशा कंट्रोल में रखना, इन दोनों ही स्थितियों में आपके दिन की शुरुआत बहुत अधिक महत्व रखती है. आपके दिन की शुरुआत ताजे पानी के साथ होनी चाहिए. सर्दी के मौसम में इसे हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं. जबकि बाकी सीजन में रात को तांबे के बर्तन में भरकर रखा गया पानी पिएं. कम से कम एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. यह अंदर से शरीर की सफाई करने में बहुत मदद करता है.

4. संभव न होने पर भी करना है ये काम

ज्यादातर लोगों का यही कहना होता है कि ऑफिस की जिम्मेदारी और काम के चलते सुबह के समय वॉक करना संभव नहीं है. इस पर आप एक बात जान लीजिए कि जीवन में हर चीज का महत्व तभी है, जब खुद आप जिंदा हैं और स्वस्थ हैं. नहीं तो किसी काम की कोई वैल्यू नहीं है. इसलिए अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए, किसी भी तरह से मॉर्निंग वॉक का समय निकालें. ज्यादा ना सही तो सिर्फ 15 मिनट की तेज वॉक जरूर करें. यह आदत डायबिटीज को कंट्रोल रखने में बहुत महत्वपूर्ण है.

5. भूख बर्दाश्त ना करें

आपको डायबिटीज है या नहीं है, इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि भूख बर्दाश्त करने की आदत ना डालें. क्योंकि ऐसा करने से पर शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं, जो शरीर के अंदर धीरे-धीरे कई रोगों के बढ़ने की वजह बनते हैं. डायबिटीज भी इनमें से एक हो सकता है.

6. नापसंद होने पर भी करें ये काम

डायबिटीज को कंट्रोल में रखना है तो योग और ध्यान को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बना लें. बिल्कुल सांस लेने की तरह अनिवार्य. फिर चाहे आपको योग करना और ध्यान लगाना कितना ही नापसंद क्यों ना हो. क्योंकि बोरिंग लगने वाले ये दोनों ही काम शरीर को डायबिटीज से मुक्ति दिलाने में बहुत अधिक प्रभावी होते हैं.

7. ये अनदेखी पड़ती है भारी

रात को देर तक जागना और हर दिन पूरे 8 घंटे की नींद न लेना. ये दोनों ऐसे कारण हैं, जो डायबिटीज को खतरनाक स्तर पर पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए इन दोनों ही आदतों में सुधार करते हुए हर दिन समय पर सोएं और पूरी नींद लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दिन में कितनी बार खाते हैं आप? अच्छे मेटाबॉलिज़म के लिए छोड़ दें छोटे-छोटे मील्स लेना

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Gum Disease Symptoms: क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget