एक्सप्लोरर

छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां, बस रोजाना पिएं इस हरी सब्ज़ी का पानी, होगा हर मर्ज का इलाज !

गर्मी के मौसम में बीमारियां तेजी से अपना शिकार बनाती हैं. ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर डाइट बचा सकता है. खीरे में कैलोरी काफी कम पाया जाता है लेकिन विटामिन, मिनरल्स जरूरी पोषक तत्व खूब पाए जाते हैं.

Cucumber Water Benefits : गर्मियों में खीरा बेहद फायदेमंद होता है. इसे खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिल जाते हैं लेकिन खीरे से भी ज्यादा फायदेमंद उसका पानी होता है, जो दोगुना फायदा पहुंचाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोजाना खाली पेट खीरे का पानी पीने से बार-बार बीमार होने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है. यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है और अंदर से ठंडा भी. आइए जानते हैं खीरे के पानी के फायदे...

खीरे का पानी कैसे तैयार करें
सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर छिलके उतार लें.
अब उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
इन टुकड़ों में रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
सुबह इस पानी को पिएं.

खीरे के पानी के फायदे

1. हाइड्रेशन 
गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहकर खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं. खीरे में 70 फीसदी से ज्यादा पानी पाया जाता है. खीरे का पानी बिना कैलोरी या एडेड शुगर के हाइड्रेशन देता है, जो बाकी ड्रिंक्स में नहीं होता है. इससे शरीर का तापमान कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

2. पोषक तत्वों का खजाना
गर्मी के मौसम में बीमारियां तेजी से अपना शिकार बनाती हैं. ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर डाइट बचा सकता है. खीरे में कैलोरी काफी कम पाया जाता है लेकिन विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व खूब पाए जाते हैं. जब खीरे के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो उसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं. खीरा विटामिन सी, के, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज का खजाना होता है.

3. हार्ट को हेल्दी रखे
खीरे में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और लिगनेन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट कूट-कूटकर भरे हैं, जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटाने में मदद करते हैं. ये एंटीऑक्सिडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाने का काम करते हैं. इसके साथ ही इंफ्लेमेशन को कम, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम करते हैं.

4. ब्लड प्रेशर
खीरे में भर-भरकर पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है. इससे आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. खीरे में कुकुर्बिटासिन जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

5. वेट लॉस में मदद
मोटापे से छुटकारा पाने और वजन कम करने के लिए खाली पेट खीरे के पानी फायदेमंद हो सकता है. खीरे का पानी भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को तोड़ने और अवशोषित करने में काफी मददगार होते हैं. इनमें कैलोरी कम और घुलनशील फाइबर ज्यादा पाए जाते हैं, जो हेल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने का काम करते हैं. फाइबर ज्यादा देर तक पेट को भरा रखकर ओवरईटिंग से बचाता है और वजन संतुलित रखता है. मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे चर्बी से छुटकारा मिल सकता है.

6. पाचन और स्किन
खीरा खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. इसमें पाया जाने वाला फाइबर और पानी पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. वहीं, इसका हाइड्रेटिंग इफेक्ट स्किन को अंदर तक लाभ पहुंचाता है. इससे कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है और निखार आता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: हार्ट में पानी भरने के कारण भी दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं, जानें दोनों में कैसे करें फर्क?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget