दिल्ली में कम उम्र में लग रही है लोगों को धुम्रपान की लत

नयी दिल्ली: दिल्ली में धुम्रपान की लत कम उम्र के युवाओं को बेहद तेजी से आकर्षित कर रही है. इनमें से कई सिगरेट की जगह आजकल सुंदर दिखने वाले हुक्कों को पसंद कर रहे हैं. सर गंगाराम हॉस्पीटल में धुम्रपान मुक्ति केंद्र की प्रमुख डॉक्टर सजीला मैनी ने कहा कि उनके पास 12-13 साल की उम्र वाले मरीज भी आ रहे हैं जिनका तंबाकू की लत के लिये इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बाताया,‘‘स्कूली छात्र पहले से कहीं कम उम्र में धुम्रपान शुरू कर रहे हैं. ज्यादा खतरनाक बात यह है कि इनमें से कई धुम्रपान के साथ ही ड्रग्स का नशा भी कर रहे हैं.’’
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Source: IOCL























