एक्सप्लोरर

कोविड-19 की चपेट में आए ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों में मौत का खतरा ज्यादा: स्टडी

रिसर्च के दौरान 610 मरीजों को एक्यूट स्ट्रोक के लिए एडमिट किया गया था, जिनमें से 18 प्रतिशत मरीज जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

Brain Stroke: हैदराबाद के डॉक्टरों की एक टीम ने हाल ही में एक अध्ययन किया, जिसमें सामने आया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रेन स्ट्रोक के चार में से एक मरीज की हॉस्पिटल में मौत हो गई. रिसर्चर्स के मुताबिक, एक्यूट इस्केमिक स्ट्रोक (ब्रेन के एक हिस्से में ब्लड की सप्लाई में कमी के कारण) 85.5 प्रतिशत कोविड-19 मरीजों में देखा गया. हेमोरेजिक स्ट्रोक (ब्रेन में ब्लीडिंग के कारण) बाकी 14.5 प्रतिशत मरीजों में देखा गया. शोधकर्ताओं ने कहा कि इस स्टडी में 52.7 प्रतिशत मरीजों में खराब रिजल्ट्स देखा गया, जिसमें 24.5 प्रतिशत मृत्यु दर भी शामिल है. ये स्टडी शहर के निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS), यशोदा हॉस्पिटल और सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों द्वारा किया गया.

ये स्टडी साइंटिफिक जर्नल न्यूरोलॉजी इंडिया के जनवरी-फरवरी 2023 अंक में प्रकाशित हुई थी. शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण एक्यूट स्ट्रोक सहित अलग-अलग न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स को जन्म दे सकता है. रिसर्च के दौरान 610 मरीजों को एक्यूट स्ट्रोक के लिए एडमिट किया गया था, जिनमें से 18 प्रतिशत मरीज जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इनमें 72.7 प्रतिशत रोगी पुरुषों थे, जिनकी औसत उम्र 56.5 साल थी. उनमें लगभग सात दिनों तक कोरोना के लक्षण रहे. ब्रेन स्ट्रोक के साथ कोरोना संक्रमण वाले मरीजों की हालत ज्यादा खराब देखी गई.

कोरोना बढ़ाता है 'ब्रेन स्ट्रोक' का खतरा

अध्ययन में पाया गया कि भारतीयों में कोविड-19 संक्रमण ब्रेन स्ट्रोक को ट्रिगर करने का एक कारण हो सकता है और इसके परिणाम भी खराब हो सकते हैं. अध्ययन में कहा गया है कि इस्केमिक स्ट्रोक, इंट्रा-सेरेब्रल हेमरेज और सेरेब्रल वेनस थ्रॉम्बोसिस को कोविड संक्रमण में वेरिएबल फ्रीक्वेंसी के साथ रिपोर्ट किया गया था.

स्टडी के दौरान कुल 8960 मरीजों को कोविड-19 संक्रमण के साथ हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. इनमें से 1.22 प्रतिशत एक्यूट स्ट्रोक के साथ आए थे. अध्ययन से मालूम चलता है कि 53.6 प्रतिशत मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर सबसे कॉमन वैस्कुलर रिस्क फैक्टर था. इसके बाद 37.2 प्रतिशत में डायबिटीज मेलिटस और 27.2 प्रतिशत में डिसलिपिडेमिया था.

ये भी पढ़ें: सिर्फ खानपान का तरीका ही नहीं, किचन में रखी ये चीजें भी पैदा कर सकती हैं 'कैंसर' की बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget