एक्सप्लोरर

शराब पीते वक्त बनाते हैं सिगरेट के धुएं के छल्ले, जानें मौत को कितनी तेजी से दावत दे रहे आप?

काफी लोग शराब पीते वक्त सिगरेट के कश जरूर लगाते हैं. क्या आपको पता है कि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है?

Alcohol-Cigarette Combination : क्या आप भी शराब और सुट्टा साथ-साथ पी रहे हैं. एक घूंट अल्कोहल और एक कश सिगरेट की ले रहे हैं तो समझ लीजिए आप अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. इन दोनों का ही कॉम्बिनेशन बेहद खतरनाक है. कई रिसर्च में पाया गया है कि शराब के साथ सिगरेट जानलेवा हो सकता है. द इंस्टिट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च की एक स्टडी में पाया गया है कि हफ्ते में 750 मिलीलीटर शराब पीने से कैंसर का जोखिम होता है.
 
यह उतना ही खतरनाक है, जितना एक हफ्ते में पुरुषों का 5 और महिलाओं का 10 सिगरेट पीना है. जब इन दोनों का साथ मिलता है तो ये खतरा कई गुना बढ़ जाता है. आइए जानते हैं शराब और सुट्टा साथ पीने से क्या-क्या खतरे हैं...
 
 
1. कैंसर का खतरा
शराब और सिगरेट का कॉम्बिनेशन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. कई रिसर्च में भी ये बीत साबित हो चुकी है. दोनों मिलकर मुंह, गले और कई तरह के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इसलिए बचकर रहना चाहिए.
 
2. हार्ट डिजीज का रिस्क
शराब और सुट्टा पीने से हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. स्मोकिंग से एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का सिकुड़ना) जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, जबकि बहुत ज्यादा शराब कार्डियोमायोपैथी, हाई ब्लड प्रेशर और अनियमित दिल की धड़कन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. 
 
3. लिवर पर बुरा असर
शराब पीने से लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है लेकिन जब इसमें स्मोकिंग जुड़ जाता है तो खतरा और भी ज्यादा गंभीर हो जाता है. दोनों का कॉम्बिनेशन लिवर की खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है.
 
 
4. बुरी लत बन जाती है
शराब और सिगरेट का सेवन दोनों के लत को मजबूत बनाता है. इससे बाद में बच पाना आसान नहीं होता है. इन दोनों से कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. कई बार तो शराब और सिगरेट में दिमाग भी काबू में नहीं रहता है.
 
5. ब्रेन और लंग्स को नुकसान
शराब और सुट्टा के कॉम्बिनेशन से ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है. इससे चिंता, तनाव और डिप्रेशन बढ़ सकता है. सुट्टा फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और शराब के साथ मिलकर यह खतरा और भी बढ़ जाता है.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget