एक्सप्लोरर

जायका तो बढ़ाता ही है, कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है ये मसाला... और भी फायदे जरूर जान लें

सब्जियों में दालचीनी को मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है. इस चुटकी भर मसाले के फायदे अनेक है. यह कैंसर समेत अन्य बीमारियों को कम करने में मदद करता है.

Dalchini Ke Fayde: मसाले सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. घर पर खाना बने या फिर किसी पफंक्शन मं हलवाई काम करे. मसालों का प्रयोग सब्जी का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है. सभी मसालों के अपने अपने गुण होते हैं. ऐसा ही एक मसाला होता है दालचीनी. यह मसाला कई गुणों की खान माना जाता है. हर घर में दालचीनी का प्रयोग स्वाद बढ़ाने में किया जाता है. कई लोग सब्जी में इसे डालने के लिए स्पेशली बाजार से खरीदकर लाते हैं. आज इसी के गुणों को लेकर बात करेंगे. कैसे दालचीनी सेहत को फिट रखने में मदद करती है.  

कितनी खाएं दालचीनी

दाल चीनी के दीवाने दुनिया के हर देश में है. छोटा हो या बड़ा, सभी दालचीनी का प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन इसकी मात्रा सब्जी में स्वाद अनुसार ही डाली जाती है. आधा चम्मच या एक चम्मच दालचीनी का प्रयोग किया जाता है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हर दिन अधिक मात्रा में दालचीनी लेने पर पेट, लिवर, किडनी संबंधी दिक्कत हो सकती हैं. वहीं, इसके लाभ देखने के लिए इसे संयमित मात्रा में जरूर खाएं. 

कहां से आती है दालचीनी

दालचीनी की खुशबू बेहद शानदार होती है. यह सब्जी के साथ कुछ केक्स बनाने में भी प्रयोग किया जाता है. दालचीनी का पेड़ होता है. पेड़ के तने की खाल निकालकर उसे सूखा दिया जाता है. इसे रोल कर एक स्टिक नुमा बना ली जाती है. काफी लोग पीसकर भी इसका प्रयोग करते हैं. अब इसके फायदे भी जानना जरूरी है. 


एंटीफंगल, एटीं ऑक्सीडेंट होती है दालचीनी

मसालों में पॉलीफेनाल्स नामक प्लांट कंपाउंड पाया जाता है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है. दालचीनी में भी यह पाया जाता है. ये मसाला एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल होता है. इसका प्रयोग चाइनीज हर्बल दवाओं में किया जाता है. यह बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण से बचाने में काफी मदद करता है. 

इम्यून सिस्टम बढ़ाता है

हर साल आप या आपके पड़ोस, परिवार में कोई न कोई सीजनली बुखार, खांसी, जुकाम की चपेट में आ जाता है. यह उन दिनों हवा में फैल रहे वायरस या बैक्टीरिया का असर होता है. दाल चीनी में ऐसे वायरस से निपटने का गुण होता है.. नियमित सीमित मात्रा में सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और ऐसे वायरस पास नहीं फटकते हैं. 


कैंसर सेल्स की ग्रोथ कम करता है

रिसर्च में सामने आया है कि दालचीनी का असर कैंसर के विकसित होने पर भी देखा जाता है. यह मसाला कैंसर सेल्स की ग्रोथ होने से रोकता है. ब्लड वेसल्स में यदि कैंसर संबंधी तत्वों का निर्माण हो रहा है तो यह उसे खत्म करता है. इससे कैंसर होने का खतरा बेहद कम हो जाता है. 

डाइबिटीज, हार्ट डिसीज का खतरा होता है कम

दालचीनी का सेवन टाइप टू डाइबिटीज के लिए फायदेमंद होना सामने आया है. यह ब्लड शुगर में इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करता है. इससे डाइबिटीज का खतरा कम हो जाता है. वहीं, दालचीनी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के काम आता है. कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है. ब्लड प्रेशर मैनेज होने और कोलेस्ट्रॉल कम होने से हार्ट रोगों का खतरा कम रहता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: टेनिस खिलाड़ी Roger Federer दिन में 12 घंटे सोते हैं, फिट रहने के लिए कितने घंटे की नींद है जरूरी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget