एक्सप्लोरर

Best Pillow for Neck Pain: गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह

सुबह उठते ही गर्दन में अकड़न और दर्द महसूस होता है? इसकी वजह आपका तकिया भी हो सकता है. जानें गलत तकिया कैसे गर्दन की परेशानी बढ़ाता है और सोते समय किन बातों का रखें ध्यान.

कई लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस होती है. शुरुआत में लोग इसे थकान या गलत तरीके से सोने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह परेशानी रोज होने लगे, तो अपने तकिए पर भी ध्यान देना चाहिए. दरअसल, बहुत ऊंचा, बहुत पतला या जरूरत से ज्यादा सख्त तकिया गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव डालता है. इससे सुबह उठने पर दर्द और खिंचाव महसूस होता है. आइए जानते हैं गलत तकिया गर्दन को कैसे नुकसान पहुंचाता है और सही तकिया चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

 गलत तकिया कैसे बढ़ाता है गर्दन का दर्द?

सोते समय गर्दन और सिर को सही सहारा मिलना जरूरी है. अगर तकिया बहुत ऊंचा है, तो गर्दन आगे की तरफ झुकती है. वहीं, बहुत पतला तकिया सिर को पर्याप्त सहारा नहीं दे पाता. दोनों ही स्थितियों में गर्दन की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है. कई बार पुराने तकिए की बनावट भी बिगड़ जाती है. उसमें भरी रूई या फोम एक जगह दब जाता है, जिससे सिर और गर्दन को बराबर सहारा नहीं मिलता. ऐसे में रातभर गर्दन गलत स्थिति में रहती है और सुबह उठने पर दर्द, अकड़न या भारीपन महसूस होता है.

यह भी पढ़ें : Chickenpox Scars Care Tips: चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके 

गर्दन के लिए कैसा तकिया चुनना चाहिए?

गर्दन के दर्द से बचने के लिए ऐसा तकिया चुनें, जो सोते समय सिर और गर्दन को आरामदायक सहारा दे. तकिया न बहुत ऊंचा होना चाहिए और न ही बहुत पतला. करवट लेकर सोने वालों को थोड़ा ऊंचा तकिया चाहिए, ताकि सिर और रीढ़ की हड्डी एक सीध में रहें. वहीं, पीठ के बल सोने वालों के लिए मध्यम ऊंचाई वाला तकिया बेहतर रहता है. मेमोरी फोम या सही आकार वाले सपोर्ट पिलो भी कुछ लोगों को आराम देते हैं.  पर हर व्यक्ति के लिए एक ही तरह का तकिया सही नहीं होता. इसलिए तकिया खरीदते समय अपनी सोने की आदत और आराम का ध्यान रखें. 

तकिया बदलने के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए सिर्फ तकिया बदलना काफी नहीं है. दिनभर मोबाइल या लैपटॉप पर काम करते समय गर्दन को ज्यादा देर तक नीचे झुकाकर न रखें. बीच-बीच में ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग करें. सोने और जागने का समय भी नियमित रखें. अगर तकिया बदलने और सही तरीके से सोने के बाद भी दर्द बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लें. गर्दन में तेज दर्द, हाथों में झनझनाहट, कमजोरी या दर्द के साथ चक्कर आने जैसी परेशानी को नजरअंदाज न करें. इसकी वजह मांसपेशियों के खिंचाव के अलावा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या भी होती है.

यह भी पढ़ें : Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं? 

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Meat Consumption: क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
World Vegan Day: वीगन डाइट क्या है और इसमें क्या खाया जाता है? जानें फायदे
वीगन डाइट क्या है और इसमें क्या खाया जाता है? जानें फायदे
Chickenpox Scars Care Tips: चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके
चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान
धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक
अमिताभ बच्चन की अभिषेक ने बढ़ाई सुरक्षा, धमकी के बाद ट्रॉली को बुलेट प्रूफ शीशे से किया कवर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
Embed widget