एक्सप्लोरर

चेहरे पर जमी गंदगी को निकालने के लिए दही के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज़...खिल उठेगा चेहरा

आप घर पर ही दही से बने फेस पैक से त्वचा की केयर कर सकती है. कर्ड फेस पैक आपकी त्वचा की नेचुरल निखार देगा.जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका

Curd Face Pack: चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए स्किन केयर करना बहुत जरूरी होता है.स्किन केयर रूटीन में फेस पैक से लेकर फेस स्क्रब तक लगाना काफी जरूरी होता है. इससे त्वचा की गंदगी निकलती है. डेड स्किन सेल्स निकलने से चेहरे पर निखार आता है.इसके लिए ज्यादातर महिलाएं बाजार के प्रोडक्ट को चुनती है जो की काफी महंगा भी होता है और इसमें केमिकल भी होता है, जो कि आगे चलकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में हम आपको किफायती और घरेलू नुस्खा बता रहे हैं. आप घर पर ही दही से बने फेस पैक से त्वचा की केयर कर सकती है. कर्ड फेस पैक आपकी त्वचा की नेचुरल निखार देगा. आपके चेहरे के सुंदरता पर चार लगा देगा. जानते हैं दही से फेस पैक कैसे तैयार करना है इसमें क्या मिलाकर लगाने से अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

दही और टमाटर का फेसपैक

आप दही और टमाटर से बना फेस पैक लगा सकती है. यह दोनों ही चीज त्वचा के लिए जबरदस्त निखार लाने का काम करता है. टमाटर से स्किन को विटामिन ए. विटामिन के और विटामिन बी मिलता है. जिससे टैनिंग की समस्या दूर होती है. एक्स्ट्रा तेल हटता है. सनबर्न की समस्या दूर होती है. झुर्रियां भी कम होती है. वहीं दही त्वचा को हाइड्रेट रखता है.यह भी टैनिंग को कम करने की क्षमता रखता है. इन दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो सकती है.

कैसे बनाएं पैक

दही और टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए एक टमाटर पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिला लें. चेहरा धोकर साफ कर लें. इसके बाद इस पैक को अच्छी तरह से पूरे चेहरे गर्दन और गले पर लगाएं. 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद आप अपना मॉइश्चराइजर लगा लें. कुछ घंटे तक चेहरे पर साबुन के इस्तेमाल से परहेज करें.

दही और शहद का फेसपैक

दही और शहद का पैक भी आपके चेहरे पर कमाल कर सकता है. इस पैक को लगाने से मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिलता है. दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं जो मुंहासे से लड़ने में मदद करते हैं. वहीं शहद में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की लालिमा सूजन को दूर करने का काम करते हैं. दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को टोन करने में मदद करता है. चेहरे पर दही और शहद का मिश्रण लगाने से त्वचा गोरी और बेदाग नजर आती है. इसके अलावा फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या भी कम होती है.

कैसे बनाए फेस पैक

दही और शहद का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच दही को एक चम्मच शहद के साथ मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.रेगुलर इस्तेमाल से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Moon Light Benefits: सिर्फ सूरज नहीं, चांद की रोशनी में बैठने के भी हैं कई फायदे, शरीर के कई गंभीर रोग हो सकते हैं दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget