एक्सप्लोरर

Moon Light Benefits: सिर्फ सूरज नहीं, चांद की रोशनी में बैठने के भी हैं कई फायदे, शरीर के कई गंभीर रोग हो सकते हैं दूर

Moon Light Benefits: चांद की रोशनी में कुछ वक्त बिताने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी कई अद्भुत लाभ मिलते हैं. इससे कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है.

Benefits Of Sitting In Moon Light: सुबह के वक्त सूरज की रोशनी लेना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है, यह तो आप जानते ही होंगे. हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि धूप से विटामिन डी मिलता है. हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है. ये कोर्टिसोल के लेवल को कम कर सकता है और तो और डिप्रेशन से मुक्ति दिलाने का काम भी करता है, खासकर सर्दियों के मौसम में, जब ठंड बहुत ज्यादा होती है. सूरज से मिलने वाले फायदों की लिस्ट बहुत लंबी है. मगर क्या आपने कभी चंद्रमा की रोशनी के फायदों के बारे में सुना है? जिस तरह से सूर्य की रोशनी सेहतमंद रहने के लिए फायदेमंद मानी जाती है, उसी तरह से चंद्रमा की रोशनी के भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं. 

चांद की रोशनी में कुछ वक्त बिताने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी कई अद्भुत लाभ मिलते हैं. इससे कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है. अगर आपको कभी चांद की रोशनी लेने का मौका मिलता है तो इस मौके को हाथ से  बिल्कुल न जाने दें. आइए जानते हैं कि चंद्रमा के साथ कुछ समय बिताने से शरीर को कैसे-कैसे फायदे मिलते हैं.

चंद्रमा की रोशनी लेने के फायदे

1. तनाव और चिंता से मुक्ति: मून लाइट में बैठने से आप रिलैक्स महसूस करते हैं. इससे तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है. चंद्रमा की रोशनी में बैठकर आप दिनभर की थकान को आराम से उतार सकते हैं. चंद्रमा को हमेशा से ही सुकून से जोड़ा जाता रहा है. अगर आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं है या आप डिप्रेशन, चिंता और तनाव जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो मून लाइट में बैठना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

2. ठंडा रहता है दिमाग और शरीर: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप की वजह से दिमाग और शरीर कई बार बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, जिसकी वजह से गुस्सा, चिड़चिड़ापन, मूड में अचानक बदलाव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इनसे बचने के लिए आप मून लाइट का सहारा ले सकते हैं. 

3. ध्यान केंद्रित करने में मिलती है मदद: आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी ने दो पल का सुकून भी छिन लिया है. लोगों के पास अब खुद के लिए भी समय नहीं रह गया है तो ऐसे में वो अपनों को समय कैसे देंगे. इन्हीं वजहों से अनिद्रा, चिंता, तनाव, परेशानी, गुस्सा, चिड़चिड़ापन जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं, जिनके कारण काम में ध्यान लगा पाना कई बार मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इन दिनों ऐसे ही स्थिति का सामना कर रहे हैं तो चंद्रमा की रोशनी में कुछ वक्त बिताना शुरू कर दें. इससे आप अपने मन को शांत पाएंगे और अलग-अलग कार्यों में ध्यान भी केंदित कर पाएंगे.

4. अच्छी नींद: आजकल कई लोग नींद की कमी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. अगर आपको भी नींद से संबंधित समस्याएं हैं तो चांद की रोशनी के साथ कुछ वक्त बिताएं. इससे आपको सुकून तो मिलेगा ही, साथ ही रात को अच्छी नींद भी आएगी.

5. पित्त रोग: आयुर्वेद कहता है कि चांद की रोशनी में कुछ वक्त बिताने से पित्त रोग को ठीक किया जा सकता है. अगर आपको पित्त रोग है तो आज से ही चंद्रमा का दीदार करना शुरू कर दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज रोजाना सोने से पहले करें ये 5 काम, कंट्रोल में आ जाएगा 'शुगर'

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget