एक्सप्लोरर

हर बार कमजोरी की निशानी नहीं होता रोना, इससे सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे

विज्ञान कहता है कि कभी कभी रोना सेहत के लिए बुरा नहीं बल्कि अच्छा होता है. जी हां, हंसने की तरह कभी कभी रोना भी शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही स्टेज पर जरूरी होता है और इसके कई फायदे होते हैं.

Crying Benefits: 'ओ पाजी कदी हंस भी लिया करो.' इसी डायलॉग की तर्ज पर कोई आपसे कहे कि कभी रो भी लियो करो तो आप क्या सोचेंगे. आमतौर पर रोने (Crying)को लेकर धारणा बन चुकी है कि रोना कमजोरी की निशानी है और दिल के कमजोर लोग ही आंसू बहाया करते हैं. लेकिन इस भावनात्मक मसले पर विज्ञान की सोच कुछ अलग ही है. विज्ञान कहता है कि कभी कभी रोना सेहत के लिए बुरा नहीं बल्कि अच्छा होता है. जी हां, हंसने की तरह कभी कभी रोना भी शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही स्टेज पर जरूरी होता है और इसके कई फायदे होते हैं. चलिए आज जानते हैं कि रोने से शरीर और दिमाग को क्या क्या फायदे (Crying Benefits) होते हैं. 

रोने से स्ट्रेस कम होता है 

अगर आपको कुछ बुरा लग रहा है तो महान इंसान बनके उसे दिल में ही छिपाकर रखने की जरूरत नहीं है. अगर रोना आ रहा है तो रो लेना चाहिए. इससे दिल में छिपा गुबार कम होता है और तनाव कम होता है. इससे भावनात्मक दबाव कम होता है और आपका स्ट्रेस कम होने पर आप बेहतर महसूस कर पाएंगे और सही फैसले कर पाएंगे. 

अच्छी नींद के लिए रोना है बेहतर

कुछ लोगों को रात के वक्त नींद  नहीं आती, ये दरअसल दिमागी बेचैनी के चलते होता है. ऐसे में रोने से रात को नींद अच्छी आती है. आपने छोटे बच्चों को देखा होगा, रोने के तुरंत बाद उनको गहरी नींद आती है, कई बच्चे तो रोते रोते ही सो जाते हैं क्योंकि रोने से दिमाग शांत होता है. 

आंखों के लिए सेहतमंद है रोना 

रोना आपके दिमाग के साथ साथ आंखों की सेहत को भी दुरुस्त करता है. रोने से जब आंसू निकलते हैं तो आंखों के भीतर छिपे बैठे कई सारे बैक्टीरिया बहकर बाहर निकल जाते हैं. आंसू आंखों में छिपे बैठे कई तरह के रोगाणुओं को बाहर निकाल देते हैं जो आंखों को कई तरह के संक्रमण दे सकते हैं.

दिमागी सेहत के लिए जरूरी है रोना  

आप भले ही रोने को कमजोरी समझे लेकिन एक बार रोकर आप ज्यादा कॉन्फिडेंट फील करते हैं. जब कोई इंसान बहुत ज्यादा तनाव में होता है तो उसका दिमाग दबाव में आ जाता है. ऐसे में रोने से दिमाग का दबाव हटता है और शरीर में ऑक्‍सीटॉसिन और इंडोरफिर कैमिकल्‍स रिलीज होता है जो  मूड को बेहतर करता है और दिमागी दबाव और दर्द को दूर करने में मदद करता है.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget