एक्सप्लोरर

Covid-19: फेस मास्क के बिना दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है काफी- रिसर्च

Covid-19: शोधकर्ताओं ने चहारदीवारी के अंदर कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए बिना मास्क के दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग काफी नहीं बताया है.

Covid-19: कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए दुनिया भर में टीकाकरण अभियान जारी है. हालांकि, वायरस से सुरक्षा के लिए फेस मास्क का पहनना भी नई आदत में शामिल हो गया है. ये उस वक्त तक जरूरी होगा जब तक कि महामारी पर काबू न पा लिया जाए क्योंकि कोरोना वायरस बहुत आसानी से फैलकर बीमार कर सकता है. अब, शोधकर्ताओं का कहना है कि इंडोर कोविड-19 के फैलाव को रोकने में दो मीटर वाली सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन बिना मास्क के काफी नहीं है.

इंडोर कोरोना के फैलाव को रोकने में दो मीटर की दूरी बिना मास्क लगाए काफी नहीं

ये खुलासा कनाडा में McGill University की तरफ से की गई रिसर्च से हुआ है. हालांकि, चहारदीवारी के अंदर फेस मास्क का इस्तेमाल हवा में मौजूद वायरल के अंशों से बीमार होने का जोखिम 67 फीसद तक कम कर सकता है. शोधकर्ताओं ने बताया कि फेस का इस्तेमाल और हवा की निकासी का अच्छा सिस्टम कोरोना के ज्यादा संक्रामक स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खास तौर पर उस वक्त जब सर्दी और फ्लू का मौसम शुरू होनेवाला है. हालांकि, ज्यादातर स्वास्थ्य की गाइडलाइन्स में परिवारों के लिए दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग की सिफारिश की गई है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सिर्फ डिस्टेंसिंग काफी नहीं है.

कोरोना से बचाव के लिए मास्क और वेंटिलेंशन का अच्छा सिस्टम भी होना चाहिए

Building and Environment में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया कि जब लोग मास्क नहीं पहने होते हैं, तो वहां 70 फीसद से ज्यादा वायरल के अंश 30 सेंकड के अंदर 2 मीटर से ज्यादा दूर फैल जाते हैं. उसके विपरीत, अगर मास्क पहन लिया जाए तो एक फीसद से भी कम वायरल के अंश 2 मीटर की दूरी पार कर पाते हैं. वैज्ञानिकों ने तरल और गैस के बहाव की जांच के लिए मॉडल का इस्तेमाल कर एक कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया ताकि चहारदीवारी के अंदर खांसी से निकलनेवाले अंशों की दूरी को सही नापा जा सके.

उन्होंने पाया कि हवा की निकासी, किसी शख्स के बैठने या खड़े होने का अंदाज और फेस मास्क पहनने से वायरल के अंश का फैलाव स्पष्ट रूप से प्रभावित हुआ. गौरतलब है कि खांसी को हवा के जरिए फैलनेवाले वायरस का महत्वपूर्ण स्रोत में से एक माना जाता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक रिसर्च से ये समझने में मदद मिलेगी कि संक्रामक अंश स्रोत से कैसे अपने आसपास फैल सकता है और नीति निर्धारकों को फेस मास्क के लिए गाइडलाइन्स का फैसला करने में मदद मिलेगी. 

 

Constipation Drugs: क्या कब्ज की ये दवा बढ़ा सकती है छह दिनों बाद याददाश्त? परीक्षण से मिला ये संकेत

Arthritis Diet: साधारण ड्रिंक से कम करें जोड़ों के दर्द का लक्षण, ऐसे बनाएं अदरक पानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget