एक्सप्लोरर

CoWIN: शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मियों तक ही सीमित रहेगा कोविन का इस्तेमाल, जानें इस APP से जुड़ी बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के 3600 अलग अलग केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीन अभियान की शुरुआत करंगे. आम जनता के लिए 'CoWIN' ऐप एक महीने के अंदर उपलब्ध करा दिया जाएगा.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के 3600 अलग अलग केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीन अभियान की शुरुआत करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री CoWIN मोबाइल एप्लीकेशन भी जारी करेंगे. CoWIN एप्लीकेशन बैकएंड से चलकर लाभार्थी तक इस वैक्सीन के पहुंचने का पूरा ब्यौरा रखेगी. हालांकि शुरुआत में केंद्र और राज्य के स्तर पर CoWIN मोबाइल एप्लीकेशन का सीमित इस्तेमाल ही हो पाएगा.

आम जनता के लिए एक महीने बाद उपलब्ध होगी CoWIN एप्लीकेशन

इस अभियान से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, "आम जनता के लिए 'CoWIN' एक महीने के अंदर उपलब्ध कर दिया जाएगा. आम जनता ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन दोनों ही के द्वारा इसका इस्तेमाल कर सकती है." कोरोना के खिलाफ कल से शुरू हो रहे अभियान में CoWIN एप्लीकेशन बेहद महत्वपूर्ण है. इस अभियान की योजना, उसको लागू करने और इस पर नजर बनाए रखने का कार्य इस एप्लीकेशन के जरिए किया जाएगा. शुरुआत में इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल स्वास्थ्यकर्मियों तक ही सीमित रखा गया है. इस दौरान ये स्वास्थ्यकर्मी इस एप्लीकेशन पर अपनी जानकारी दे पायेंगे और साथ ही अपनी वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी ले पाएंगे. लगभग एक करोड़ स्वास्थ्यर्मियों का नाम पहले से ही इस प्लेटफ़ॉर्म पर दर्ज किया जा चुका है.
क्या है CoWIN एप्लीकेशन
कोरोना महामारी से बचने के लिए जल्द ही पूरे भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी. ऐसे में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से CoWIN ऐप को लॉन्च किया जाएगा. इस ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. को-विन ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध होगा. वहीं इस ऐप के जरिए किसी शख्‍स के वैक्‍सीन लेने के बाद किसी भी संभावित साइड इफेक्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. दरअसल, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से कोविड-19 के इलाज के लिए दो वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. जिनमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन शामिल हैं.
तीन चरणों में किया जाएगा वैक्सीनेशन 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 का वैक्सीनेशन तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे. इसके बाद इमरजेंसी वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा. वहीं, तीसरे चरण में वैसे लोग जो पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा. बता दें कि एक व्यक्ति के वैक्सीनेशन का समय लगभग 30 मिनट का हो सकता है.
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget