एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण आज से शुरू, जानें कैसे उठाए स्कीम का फायदा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है ताकि उनकी रोजगार पाने में मदद हो सके. युवाओं को ये ट्रेनिंग फ्री दी जाती है.

नई दिल्ली: देश के सभी राज्यों के 600 जिलों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण आज से शुरू होगा. PMKVY 3.0 के तहत योजना की 2020-21 की अवधि के दौरान आठ लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस पर 948.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस योजना की शुरुआत कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे.

पीएमकेवीवाई 1.0 और पीएमकेवीवाई 2.0 से मिले अनुभव के आधार पर मंत्रालय ने इसके नए संस्करण में सुधार किया है. इसे कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के अनुरूप बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 को कुशल भारत मिशन की शुरुआत की थी. पीएमकेवीवाई से इस अभियान को रफ्तार मिली है.

कैसे उठाए योजना का फायदा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है ताकि उनकी रोजगार पाने में मदद हो सके. युवाओं को ट्रेनिंग की कोई फीस नहीं देनी होती है, फीस का सरकार खुद भुगतान करती है. इस योजना के तहत ज्यादातर कम पढ़े लिखे या बीच में स्कूल छोड़ने वाले युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देती है. कोई भी इच्छुक व्यक्ति http://pmkvyofficial.org पर जाकर पीएमकेवीवाई के लिए आवेदन कर सकता है.

आप किस तकनीकी क्षेत्र में ट्रेनिंग लेना चाहते हैं? इस ऑप्शन का चुनाव फॉर्म भरते समय ही आवेदक को करना होगा. इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, फिटिंग, कंस्ट्रक्शन जैसे करीब 40 तकनीकी क्षेत्रों में ट्रेनिंग ले सकते हैं. अपने पसंदीदा तकनीकी क्षेत्र का चयन करने के बाद ट्रेनिंग सेंटर का चुनना होगा.

कौशल विकास योजना की खास बात ये है कि आपकी ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जो पूरे देश में मान्य होता है. साथ ही सरकार नौकरी दिलाने में भी मदद करती है. कोर्स के लिए 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है.

ये भी पढ़ें- जानिए क्या है विधवा पेंशन योजना और कैसे किया जाता है आवेदन, मिलने वाली रकम के बारे में भी यहां जानें PMFBY: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आज 5 साल पूरे, जानें किसानों को इस स्कीम से कितना होता है फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget