एक्सप्लोरर

Omicron Prevention: वैक्सीन के डर से पेड़ पर चढ़ा शख्स, आखिर क्यों सुई से डरते हैं बड़े-बड़े लोग

Needles Fear: रिपोर्ट्स के अनुसार देश में 10 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है. ओमिक्रोन से बचाव के लिए दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है. ताकि फिर बूस्टर डोज ली जा सके.

How To Overcome A Fear Of Needles: सुई के डर से बच्चों को डरते हुए और रोते हुए तो आपने बहुत देखा होगा. लेकिन क्या कभी किसी बड़े वयस्क को ऐसा करते हुए देखा है? नहीं देखा होगा... क्योंकि बड़े इंग्जेशन (Needle) के डर से रोते नहीं हैं बल्कि सुई देखकर भाग जाते हैं या फिर पेड़ पर चढ़ जाते हैं! जी हां, कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के दौरान ऐसे ही मामले देखने को मिल रहे हैं. इस तरह की घटनाएं किसी एक राज्य या शहर में नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलीं, जहां परिवार के लोगों ने किसी एक वयस्क को जबरदस्ती पकड़कर कोरोना की वैक्सीन लगवाई हो.

ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के राजगढ़ का है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक व्यक्ति को वैक्सिनेशन सैंटर तक किसी तरह लाया गया तो यह व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के डर से पेड़ पर चढ़ गया और तब तक नीचे नहीं उतरा जब तक सैंटर पर वैक्सीन खत्म नहीं हो गई. हालांकि कुछ लोग इस डर से भी वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं क्योंकि वे वैक्सीन को लेकर किसी ना किसी तरह के भ्रम का शिकार हैं.

आखिर इंजेक्शन से इतना डर क्यों लगता है?

खैर, हमारा फोकस आज इस बात पर है कि बच्चों को सुई से डर लगना तो समझ में आता है लेकिन बड़े लोगों को इंजेक्शन से इतना डर क्यों लगता है? तो इसका जवाब है ट्राइपैनोफोबिया (Trypanophobia). यह एक खास तरह का डर होता है, जो फोबिया की श्रेणी में आता है. जिसकी वजह से बड़े-बड़े पहलवान भी सुई देखकर डर जाते हैं. इस फोबिया के बारे में बात करते हुए दिल्ली के सीनियर साइकाइट्रिस्ट डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया 'ट्राइपैनोफोबिया स्पेसेफिक काइंड ऑफ फोबिया में आता है. जैसे किसी को मकड़ी से डर लगता है या किसी को छिपकली से. इसकी वजह होती है कोई खास भाव या अनुभव, जो कभी बचपन में हुआ हो और जिसका गहरा असर मन पर हुआ हो. इंग्जेक्शन की निडिल का डर भी ऐसा ही होता है. आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि जिन लोगो को ट्राइपैनोफोबिया होता है यानी सुई से डर लगता है, उन्हें खून से भी डर लगता है. यानी वो थोड़ा-सा भी खून देख लेते हैं तो डर जाते हैं.'

यह भी पढ़ें: Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन और ब्लैक फंगस का क्या है कनेक्शन? सही बात जानना है जरूरी

डॉक्टर राजेश की बात से साफ होता है कि निडिल देखकर कुछ लोग इसलिए डर जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि निडिल अंदर जाएगी तो खून (Blood) आएगा. यह सोच ही उनके मन में सिहरन (Needle Fear) पैदा कर देती है. हालांकि सीनियर साइकाइट्रिस्ट यह भी कहते हैं कि निडिल से कुछ लोग इसलिए भी बचते हैं क्योंकि उन्हें निडिल के कारण होने वाले उस खास तरह के दर्द से इरिटेशन होती है, जो सुई लगवाने के दौरान होता है और इसके बाद होता है. हालांकि इस फोबिया (Phobia) को आसानी से दूर किया जा सकता है और इसके लिए खास तरह की काउंसलिंग और थेरपी दी जाती है, जिसके बाद व्यक्ति का डर पूरी तरह निकल जाता है.

हम आपको ये सब बातें इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अगर आपके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है, जिसे निडिल (Needle Phobia) से इतना डर लगता है कि उसने अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं ली हैं तो उसे आप थेरपी के बाद वैक्सीन की डोज दिला सकते हैं. अगर परिवार में कोई एक भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन लेने से रह गया है तो यह उस पूरे परिवार के लिए खतरा साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सामान्य सर्दी जुकाम और ओमिक्रोन के बीच ना हों कंफ्यूज, ये हैं Omicron के शुरुआती लक्षण

यह भी पढ़ें: कोरोना का Asymptomatic पेशंट होना हो सकता है भारी, करें बचाव की पूरी तैयारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stair Climbing And Heart Health: सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
First Aid For Food Choking: रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget