एक्सप्लोरर

Coronavirus Risk: बदलते मौसम के साथ कोरोना का फिर बढ़ा खतरा, बीमारी से बचने के लिए बरतें ये सावधानी

Coronavirus Risk: कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. आपकी जरा सी लापरवाही जान खतरे में डाल सकती है. इसलिए कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करें और इन बातों का भी ख्याल रखें.

Covid Cases In India: बदलते मौसम के साथ एक बार फिर कोरोना केस बढ़ रहे हैं. दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 के केस काफी ज्यादा संख्या में आने लगे हैं. इसकी बड़ी वजह लोगों की लापरवाही और बदलता मौसम भी है. देखा गया है जब-जब मौसम में बदलाव आता है कोरोना के केस रफ्तार पकड़ते हैं. हालांकि अब लोगों को एहतियात के सारे नियम पता हैं ऐसे में सावधानी बरतने पर मामले कम भी हो जाते हैं, लेकिन आपको अभी ये बिल्कुल नहीं भूलना है कि कोरोना खत्म हो गया है. आपको बदलते मौसम में इन बातों का ख्याल रखना चाहिए. इससे आप कोरोना के खतरे को कम कर सकते हैं. आइये जानते हैं आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए.

1- बूस्टर डोज लगवाएं- कोरोना से बचना है तो वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लगवाएं. इससे खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हां वैक्सीनर के बाद भी आपको पूरी सावधानी बरतनी जरूरी है. 

2- मास्क पहने- अगर आप ऑफिस या किसी काम से ऐसी जगह जाते हैं जहां काफी भीड़-भाड़ रहती है तो मास्क जरूर पहनें. पब्लिक प्लेस पर ज्यादा जाने से बचें. बच्चों और बुजुर्गों को ऐसी जगह पर न लेकर जाएं. मास्क अच्छी क्वालिटी का ही पहनें और समय-समय पर सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें.

3- डाइट का ख्याल रखें- बदलते मौसम में खान-पान का असर सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता है भीषण गर्मी के बाद एकदम से मौसम में ठंडक आ गई है. ऐसे में ठंडी और फ्रिज की चीजें खाने से बचें. गर्म और ताजा खाना ही खाएं. बारिश में पाचनशक्ति कमजोर हो जाती है, इसलिए हल्का खाना ही खाएं.

4- इम्यूनिटी बढ़ाएं- बारिश के मौसम में सीजनल फ्लू और वायरल बुखार भी फैलता है. ऐसे में आपको इम्यूनिटी को मजबूत बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है. इस मौसम में विटामिन सी से भरपूर फल सब्जियों का सेवन करें. ड्राईफ्रूट्स खाएं इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और इम्यूनिटी बढ़ेंगी.

5- सर्दी जुकाम से बचें- मानसून में जरा सी लापरवाही से सर्दी जुकाम हो जाता है. बारिश में भीगने से बचें. अगर सर्दी जुकाम या खांसी की समस्या हो तो भाप लें. गर्म पानी का ही सेवन करें. रात को हल्दी वाला दूध पिएं और रात को सोते वक्त च्वनप्राश जरूर खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Stress Management: स्वाद के साथ होगी तनाव की छुट्टी, स्ट्रेस दूर करने में बहुत प्रभावी हैं ये 6 फ्रूट्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget