एक्सप्लोरर

किचन में रखी इन चीज़ों को बालों में लगाने से रुक सकता है हेयर फॉल...ट्राई करके देखिए

हेयर फॉल रोकने के लिए महंगे- शैंपू या तेल नहीं बल्कि आपके किचन में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल करें, ये बालों का झड़ना रोकने में कारगर मानी जाती है

Hair Fall: हमारे आजकल की लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण बालों का झड़ना एक बहुत ही आम सी समस्या हो गई है. ये एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है और जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहता है. इसके लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. लेकिन तब भी उन्हें इस समस्या से आराम नहीं मिलता. साथ ही इन प्रोडक्ट में केमिकल होने के कारण बालों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. यह ब्यूटी प्रोडक्ट हमारे बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर देते हैं. ऐसे में इस प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं. कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल बता रहे हैं जो आपके किचन में मौजूद होता है. इसे इस्तेमाल करने से आपके बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी.

करी पत्ता- बालों के ग्रोथ के लिए आप करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. करी पत्ते को बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो बालों की लंबाई बढ़ाने में मददगार साबित होती है. जिन लोगों के बाल बहुत पतले हैं या फिर बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं ऐसे लोगों को बालों में करी पता लगाना चाहिए. इसके लिए 12 से 15 करी पत्ता ले लीजिए और एक कटोरी नारियल के तेल में उन्हें उबाल लीजिए. जब करी पत्ते अच्छी तरह उबल जाए तो तेल को आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद इस मिश्रण से बालों की जड़ों में मसाज करें. अब कुछ घंटों के लिए बालों में इस तेल को ऐसे ही लगा रहने दें, फिर किसी माइल्ड शैंपू और पानी से बाल को धो ले.

प्याज का रस-प्याज का रस भी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद पाया गया है. यही वजह है कि अब कई हेयर प्रोडक्ट्स में प्याज के रस को मिलाया जाता है. प्याज का रस लगाने से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ सकती है. इसके लिए प्याज के ताजे रस को बालों में लगाएं. 40 से 50 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दे उसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो ले.

मेथी दाना- बाल झड़ने की समस्या में आप मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी में विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ लंबा बनाने में भी मदद करता है. इसके अलावा मेथी के बीजों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड सरकुलेशन को सही करता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है. साथ ही डैंड्रफ को भी दूर करता है.

सामग्री

  • दो चम्मच मेथी दाना
  • दो चम्मच दही

कैसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले मेथी दानों को रात भर के लिए पानी में भिगों कर छोड़ दें.
  • अब सुबह मेथी के दानों को पानी से निकालकर उनका पेस्ट बना लें.
  • फिर इस पेस्ट में दही मिला लें और अब इस होममेड मास्क को बालों पर लगाएं.
  • इसे बालों पर लगाने के लिए बालों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लीजिए.
  • अब इस पेस्ट को 1 घंटे के लिए लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैंपू कर लें.
  • आप इस हेयर पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं, इससे अच्छे रिजल्ट मिलने की उम्मीद है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फिर बढ़ने लगे हैं Covid Cases...सफर कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget