एक्सप्लोरर

बेडरूम लाइफ को सुधारने के साथ ही मोटापे की समस्या को दूर कर सकती है ये चीनी जड़ीबूटी: रिसर्च

अधिकत्तर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मोटापे की समस्या को एक चाइनीज़ जड़ी बूटी जिनसेंग से दूर किया जा सकता हैं. जानिए, इसके बारे में.

नई दिल्लीः यदि आपकी बेडरूम लाइफ में समस्या है या फिर आप मोटापे से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं जो दोनों समस्याओं को ठीक कर सकती है. इस चाइनीज़ जड़ीबूटी का नाम है जिनसेंग. हाल ही में इस पर रिसर्च की गई. जानिए, क्या कहती है रिसर्च.

जिनसेंग पर की गई रिसर्च के मुताबिक, ये एक औषधीय जड़ी बूटी है जिसका उपयोग करके ना सिर्फ आप बेडरूम में अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं बल्कि इसके अर्क के उपयोग से ब्राउन एडीपोज टिश्यू (बीएटी) को एक्टिव किया जा सकता है जो कि फैट बर्न करने में मदद करता है.

शोधकर्ताओं ने बताया कि मोटापे से निपटने के लिए ये एक बेहतरीन तरकीब हो सकती है. जर्नल गट में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, जिनसेंग अर्क एंटरोकोकस फेसेलिस को प्रेरित कर सकता है जो मिरिस्टोलिक एसिड (एमए) और अनसैचुरेटिड लॉन्गर चेन (एलसीएफए) का उत्पादन कर सकता है.

चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंसेज के रिसर्च के प्रमुख लेखक जिन वानझु ने कहा कि ब्राउन एडीपोज टिश्यू (बीएटी) को एक्टिव करने से ये एक एंटी ओबेसिटी प्रोबायोटिक के रूप में एंटरोकोकस फेसेलिस और मिरिस्टोलेइक एसिड शरीर की अतिरिक्त वसा को कम कर सकते हैं.

जिन ने कहा कि पहले आ चुकी रिसर्च से पता चला था कि ब्राउन एडीपोज टिश्यूब (बीएटी) वजन कंट्रोल मरने में मदद करते हैं और एक शक्तिशाली एंटी-ओबेसिटी प्रभाव उत्पन्न करते हैं. इसलिए बढ़ती बीएटी गतिविधि मोटापे और इससे संबंधित बीमारियों के लिए एक प्रभावी मेडिकल थेरेपी हो सकती है.

रिसर्च के अनुसार, यह पहला प्रमाण है कि जिनसेंग के इस्तेमाल से बीएटी गतिविधि बढ़ाई जा सकती है जिससे एंटरोकोकस फेसेलिस प्रेरित होता है. परिणामस्वरूप एलसीएफए और एमए का उत्पादन करने से मोटापा कम हो सकता है.

रिसर्च में मोटापा कम करने और संबंधित मेटाबॉलिक सिंड्रोम में सुधार करने में मिरिस्टोलिक एसिड को महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखा गया. आपको बता दें. जिनसेंग जड़ीबूटी कॉफी पाउडर के रूप में भी उपलब्ध है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget