एक्सप्लोरर

Covid Affected Children: लाडले को बार-बार खांसी हो रही है, वायरस ने कहीं फेफड़ें तो कमजोर नहीं कर दिए? पढ़ें ये रिपोर्ट

हो सकता है कि इस वायरस ने बच्चों को चपेट में लेकर उनकी फेफड़ों की क्षमता कर दी हो. स्टडी में तो फेफड़ों की स्ट्रक्चर तक में बदलाव देखा गया.

Covid: कोरोना ने देश में जमकर कहर बरपाया. हर घर में लोग इस वायरस की चपेट में आए. 2 साल तक लोगों के मुंह से मास्क नहीं हटा. मिलने जुलने में भी लोग कतराने लगे. देश में डेल्टा वैरीअंट सबसे ज्यादा भयानक रहा. इस वायरस ने देश में हजारों लोगों की जान ले ली. आज भी काफी संख्या में बुजुर्ग और व्यस्क इस वायरस की मार से कराह रहे हैं. उनकी फेफड़ों की क्षमता तक घट गई है. लोगों की सीढ़ी चढ़ने में सांस फूलने लगती है. तेज कदमों से ही चलने लगे तब भी सांस साथ नहीं देती. लेकिन अभी तक जो सामने आया, उसमें यही बताया गया कि बुजुर्ग, जवान सब वायरस की चपेट में आए लेकिन बच्चों को वायरस ने नहीं छुआ.

अब डॉक्टर के यहां बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें बार बार खांसी होना, सांस फूलना और अन्य फेंफडों संबंधित प्रॉब्लम हो रही हैं. एक स्टडी में भी सामने आया है कि कोविड में काफी लोग एसिंप्टोमेटिक रहे यानि वायरस बॉडी में था, लेकिन उसके लक्षण नहीं दिखे. हो सकता है कि इस वायरस ने बच्चों को चपेट में लेकर उनकी फेफड़ों की क्षमता कर दी हो. स्टडी में तो फेफड़ों की स्ट्रक्चर तक में बदलाव देखा गया. अब यदि घर पर बच्चे को बार बार खांसी हो रही है. सांस लेने संबंधी परेशानी है तो अलर्ट होने की जरूरत है. कहीं आपका लाडला इस वायरस की चपेट में तो नहीं आया

स्टडी में यह सच आया सामने
बच्चों पर कोरोना इफेक्ट को लेकर एक ऑनलाइन स्टडी की गई. यह स्टडी 20 सितंबर 2022 में हुई. इसे रेडियोलॉजी, ए जनरल ऑफ दर् रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका में पब्लिश हुई. रिपोर्ट में सामने आया कि लंबे समय तक वायरस के रहने के कारण संभावना अधिक यही रही कि बच्चे ओमिक्रोन और डेल्टा वायरस की चपेट में आ गए होंगे. इन्हें अधिक या कम नुकसान हुआ होगा पर ऐसी भी संभावना जताई गई कि इससे बच्चों का फेफड़े डैमेज हुए या फिर उनके फेफड़ों में कम काम करना शुरू कर दिया है.

फेफड़ों की भी हुई जांच
रिसर्च करने वालों ने छोटे बच्चे और 11 साल तक के बच्चों पर रिसर्च की. इनमें 54 बच्चों को शामिल किया गया. सभी पर लो फील्ड MRI से बच्चों के फेफड़ों की जांच की गई. जांच में सामने आया 29 बच्चे पूरी तरह से रिकवर हो चुके थे, जबकि 25 बच्चे लॉन्ग कोविड के शिकार थे. इनमें से काफी बच्चों में कम और अधिक कोरोना के लक्षण देखने को मिले.

बच्चों को खांसी जुकाम अधिक हो रहा
सर्दी आने वाली है. ऐसे में बच्चों में खांसी जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ गए हैं. डॉ पंकज ने बताया कि कोरोना से पहले बच्चों में बहुत कम मामले खांसी, जुकाम, बुखार के आते थे. दवा देने पर कुछ ही दिन में ठीक हो जाते थे, लेकिन इस बार बच्चों में जो लक्षण है. वह थोड़े गंभीर नेचर के हैं. सामान्य दवाओं से बच्चे खांसी, जुखाम से ठीक नहीं हो पा रहे हैं. संभावना है कि यह बच्चे को रोना की चपेट में आए हो.

अब आगे क्या करें?
कोरोना ने घातक अटैक फेफड़ों पर किया. इससे फेफड़ों की काम करने की क्षमता बहुत तेजी से कम हो गई. इसी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई. बच्चे भी इस समय खांसी जुकाम से पीड़ित है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि बच्चे को बार बार खांसी हो रही है या जुखाम हो रहा है या फिर सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो तुरंत ही पीडियाट्रिक के पास जाना चाहिए. कोशिश करें कि बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत किया जाए. उसे डॉक्टर से सलाह लेकर ऐसी दवाई दें ताकि बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत हो. बच्चे को न्यूमोकोकल से जुड़ी वैक्सीन दी जा सकती है. डॉक्टर की सलाह के बगैर बच्चे का इलाज अपने स्तर से ना करें.

यह भी पढ़ें: 

Urine Problem: बार- बार आ रहा यूरिन, कहीं इन बीमारियों का इंडिकेशन तो नहीं

World Animal Welfare Day: दवा और कॉस्मेटिक्स के लिए इन जानवरों पर होती है सबसे ज्यादा रिसर्च, हर साल मार दिए जाते हैं 10 करोड़

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget