एक्सप्लोरर

बच्चों को नहीं पच रहा है दूध तो करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

बच्चों को दूध पचाने में समस्या होना अक्सर ही सुनने को मिलता है. ऐसे बच्चे दूध पीते ही पेट दर्द,उल्टी,दस्त का कारण बन सकती है.लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने बच्चे को दूध पचाने में मदद कर सकते हैं.

Milk Digestion Problems in Kids : ब्रेस्टफीडिंग मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk) से बेबी को न्यूट्रिशन मिलता है, साथ ही एंटीबॉडी भी बनती हैं. जिससे बच्चे इंफेक्शन, एलर्जी, अस्थमा और मोटापे से बचते हैं. दूध सिर्फ नवजात के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े होते बच्चों के लिए भी जरूरी है.

इससे उनकी विटामिन डी और कैल्शियम जैसे मिनरल्स की जरूरत पूरी होती है. इससे उनकी हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. हॉर्मोंस और नर्वस सिस्टम भी अच्छी तरह ग्रोथ करते  हैं. लेकिन, कई बच्चे दूध नहीं पचा पाते हैं. ऐसे बच्चों को दूध पिलाना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं क्या उपाय करने चाहिए...

बच्चों को दूध पचाने में समस्या होने के कई कारण 

1. दूध में लैक्टोज की मात्रा अधिक होना

2. बच्चे की आंतों में लैक्टेज नामक एंजाइम की कमी होना

3. दूध पिलाने के बाद बच्चे को पर्याप्त आराम न मिलना

4. बच्चे को दूध पिलाने के बाद अन्य फूड्स का सेवन करना

यह भी पढ़ें : हेल्थ भारत में हर घंटे सांप के काटने से जाती है 6 लोगों की जान, अब सरकार ने उठाया ये कदम

बच्चों को दूध पिलाने के लिए क्या करें

1. दूध को गर्म करें

दूध को गर्म करने से लैक्टोज की मात्रा कम हो जाती है, जिससे बच्चे को दूध पचाने में आसानी होती है. ऐसा करके आप बच्चों को आसानी से दूध पिला सकते हैं. कई अन्य दूसरे विकल्पो पर फोकस करके बच्चों में दूध पचा सकते हैं.

2. दूध में चीनी मिलाएं

अगर आपका बच्चा दूध नहीं पचा पा रहा है तो आप उसमें चीनी मिलाकर दे सकते हैं. इससे लैक्टोज की मात्रा कम हो जाती है, जिससे बच्चे को दूध पचाने में आसानी होती है और बच्चा चाव से दूध पीता भी है.

3. बच्चे को आराम दें

अगर आपका बच्चा सही तरह आराम नहीं कर पा रहा है तो दूध पीने के बाद उसे पचा नहीं पाएगा. इसलिए दूध पिलाने के बाद बच्चे को पर्याप्त आराम दें, ताकि उसके पाचन तंत्र को दूध पचाने के लिए समय मिल पाए और दिक्कतें न हो.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

4. बच्चे को बाहर की चीजें न खिलाएं

दूध पिलाने के बाद बच्चे को दूसरी चीजें या बाहरी चीजें खाने को न दें. इससे दूध सही तरह नहीं पच पाता है और उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती  हैं. इसलिए जितना हो सके बच्चों के खानपान का सही तरह ख्याल रखें.

5. बच्चे को लैक्टोज फ्री दूध दें

अगर बच्चे को दूध नहीं पच पा रहा है औऱ उसे लैक्टोज की प्रॉब्लम है तो कोशिश करें कि लैक्टोज फ्री दूध उसे पिलाएं. इससे उसके पाचन तंत्र को दूध पचाने में मदद मिलती है और बच्चे आसाम से दूध पी लेते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget