एक्सप्लोरर

Winter Tips: ठंड के मौसम में बच्चों को नहलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

Child Care Tips: बच्चों को नहलाने से पहले शरीर को गुनगुने तेल से मालिश कर दें. ध्यान रखें कि मालिश धूप में ही करें. अगर बाहर ज्यादा ठंड है तो कमरे के अंदर मालिश करें.

Child Care Tips: छोटे बच्चों (Newborn Baby) की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में तो कई बार मां को यह समझ में नहीं आता कि किस तरह बच्चे की देखभाल की जाए. बच्चों का इम्यून सिस्टम (Immune System) कमजोर होता है और ठंड में इस कारण उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. सबसे ज्यादा मुश्किल छोटे बच्चों को नहलाने में आती है. आपकी थोड़ी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकती है. अगर आप भी नई मां बनी हैं और बच्चे को ठंड में नहलाने को लेकर परेशान रहती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं. तो चलिए जानते किस तरह आप सर्दियों में बच्चे को आसानी से नहला सकते हैं. 

बच्चों को नहलाने से पहले करें मालिश

बच्चों को नहलाने से पहले शरीर को गुनगुने तेल से मालिश कर दें. ध्यान रखें कि मालिश धूप में ही करें. अगर बाहर ज्यादा ठंड है तो कमरे के अंदर मालिश करें. मालिश करते वक्त बच्चे के शरीर पर एक कपड़ा डाल दें ताकि उसे ठंड ना लगे. इसके साथ ही बच्चे को गुनगुने पानी से ही नहलाएं. पानी में कुछ केमिकल डालने के बजाए आप नारियल, सरसों या जैतून तेल में कुछ बूंदें मिला सकती हैं.

बहुत ज्यादा गर्म पानी से ना नहलाएं

शिशु को नहलाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म ना हो. कई बार ठंड से बचाने के लिए पानी बहुत ज्यादा गर्म कर दिया जाता है. बच्चों की स्किन बहुत स्फॉट होती है. यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है. पानी को गुनगुना रखें और चेक करके ही शिशु को नहलाएं.

तौलिया साथ में रखना ना भूलें

बच्चे को नहलाते वक्त आप अपने साथ तौलिया रखना ना भूलें. इसके साथ ही बच्चे को बहुत देर तक ना नहलाएं. नहलाने के तुरंत बाद बच्चे को तौलिए में लपेट लें. इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दें ताकि बच्चे को हवा ना लगे. इसके बाद बच्चे को पोछकर गर्म कपड़े तुरंत पहना दें.

रोज नहलाने से बचें

सर्दियों के मौसम में बच्चों को रोज नहलाने से बचें. दो तीन दिन के बाद ही बच्चे को नहलाएं. इस बीच में शिशु को गर्म पानी का स्पॉन्ज दे सकते हैं. इसके साथ ही  बेबी वाइप्स या साफ कॉटन का इस्तेमाल कर बच्चे को ठीक तरह से साफ कर दें.

ये भी पढ़ें-

Winter Recipe: सर्दियों में इस तरह घर पर बनाएं परफेक्ट गुड़ वाली पूड़ी, शरीर में रहेगी गर्माहट

Hair Care Tips: सर्दियों के मौसम में इस तरह करें अपने बालों की केयर, नहीं होंगे रूखे और बेजान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget