एक्सप्लोरर

बाजार में आने वाली थीं कैंसर-डायबिटीज की नकली दवाएं, CDSCO ने जब्त की 6.6 करोड़ की फेक मेडिसिन

इन दवाओं पर आयरलैंड, तुर्किए, अमेरिका और बांग्लादेश आदि देशों में बनाए जाने का लेबल लगा था, लेकिन भारत में इन्हें आयात करने के पुख्ता दस्तावेज नहीं मिले.

बाजार में नकली दवाओं पर रोकथाम लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार (31 दिसंबर) को बड़ी कार्रवाई की. इसके तहत सीडीएससीओ ने कोलकाता में दवाओं के एक थोक कारोबारी के यहां छापेमारी की और कैंसर-डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों की नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया. इन दवाओं की कीमत करीब 6.6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह कार्रवाई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), पूर्वी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के औषधि नियंत्रण निदेशालय ने संयुक्त रूप से की.

छापे में मिलीं इन बीमारियों की दवाएं

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कैंसर, डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बरामद हुई हैं. इन दवाओं को नकली माना जा रहा है. दरअसल, इन दवाओं पर आयरलैंड, तुर्किए, अमेरिका और बांग्लादेश आदि देशों में बनाए जाने का लेबल लगा था, लेकिन भारत में इन्हें आयात करने के पुख्ता दस्तावेज नहीं मिले. जब्त की गई दवाओं की बाजार कीमत लगभग 6.60 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इन दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं, बाकी दवाओं को सीडीएससीओ ने जब्त कर लिया है.

कार्रवाई के बाद होगी जांच

बताया जा रहा है कि इस थोक कारोबारी फर्म की मालकिन एक महिला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.

CDSCO से हर महीने आती है नकली दवाओं की रिपोर्ट

गौरतलब है कि नकली दवाओं को लेकर सीडीएससीओ की तरफ से हर महीने एक रिपोर्ट जारी की जाती है. इस रिपोर्ट को बनाने से पहले हर महीने अलग-अलग मार्केट से दवाइयों के सैंपल लिए जाते हैं. जो भी दवाएं स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं पाई जातीं, उन पर कार्रवाई होती है. नवंबर महीने में जारी रिपोर्ट में 41 दवाओं के सैंपल क्वालिटी टेस्ट पास नहीं कर पाए थे, राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 70 नमूनों को इसी कैटिगरी में रखा था. वहीं, नवंबर 2024 में दो दवाओं के सैंपल की पहचान नकली मेडिसिन के रूप में हुई थी. इनमें एक सैंपल बिहार औषधि नियंत्रण प्राधिकरण और दूसरा सीडीएससीओ गाजियाबाद ने लिया था. ये दवाएं अनधिकृत और अज्ञात निर्माताओं ने दूसरी कंपनियों के ब्रांड नेम का इस्तेमाल करके बनाई थीं.

यह भी पढ़ें: AIIMS में रेफरल मरीजों को दिखाना होगा आसान, पेशेंट्स के लिए बढ़ रहीं इतनी सुविधाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Using Phone On Toilet Risks: टॉयलेट सीट पर बैठकर चलाते हैं फोन, डॉक्टर से जानें यह आदत आपको कैसे कर रही बीमार?
टॉयलेट सीट पर बैठकर चलाते हैं फोन, डॉक्टर से जानें यह आदत आपको कैसे कर रही बीमार?
Health Warning Signs: शरीर के इन छोटे संकेतों को न करें इग्नोर, वरना डैमेज हो सकते हैं लिवर और किडनी
शरीर के इन छोटे संकेतों को न करें इग्नोर, वरना डैमेज हो सकते हैं लिवर और किडनी
Blood Kick Trend: भोपाल में फैला 'ब्लड किक' का जानलेवा नशा, सुकून के लिए अपना ही खून निकाल रहे युवा
भोपाल में फैला 'ब्लड किक' का जानलेवा नशा, सुकून के लिए अपना ही खून निकाल रहे युवा
Heat Impact On Sperm Quality; गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करने से पहले 100 बार सोचना, वरना नहीं बन पाओगे पापा
गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करने से पहले 100 बार सोचना, वरना नहीं बन पाओगे पापा

वीडियोज

Women’s Reservation Bill पर मोदी सरकार के सामने ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां? Chitra Tripathi | PM Modi
Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
Air New Zealand Skynest: इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
Embed widget