एक्सप्लोरर

ऑफिस आवर्स में आधा घंटा सो सकते हैं एम्पलॉयी...खुद कंपनी जारी कर रही फरमान, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

नासा की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप 10 मिनट से लेकर 25 मिनट तक सोते हैं तो आप ज्यादा अलर्ट रह सकते हैं. ऐसा करने से आपका फोकस 34 फ़ीसदी अधिक हो जाता है

Catnap: दफ्तर में झपकी आना तो जैसे एक रिवाज सा बन गया है. कुछ लोग लंच ब्रेक में झपकी ले लेते हैं तो कुछ काम से थोड़ा सा वक्त निकाल कर झपकी ले लेते हैं. कई बार ऐसा करते हुए मजाक भी बन जाता है और कई बार बॉस से डांट पड़ने का भी डर बना रहता है. ऑफिस में औंघने से आपके प्रोफेशनल होने पर भी कई सवाल उठने लगते हैं.अगर आपको भी ऐसी कोई आदत है तो अब डरने की बात नहीं है. क्योंकि अब बहुत सारी कंपनियां खुद ही कर्मचारियों को नींद लेने को कह रही है. जिस तरह से कंपनी में लंच ब्रेक और टी ब्रेक दिया जाता है उसी तरह से अब कई जगह पर काम के बीच एक छोटा सा पावर नैप की सुविधा मिलेगी. इससे कोई नुकसान तो नहीं होगा बल्कि आपको फायदा ही होगा. इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ जाएगी और आप एक बेस्ट एंप्लॉय बन पाएंगे. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा नासा की तरफ से हुई स्टडी में खुलासा हुआ है.नासा की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप 10 मिनट से लेकर 25 मिनट तक सोते हैं तो आप ज्यादा अलर्ट रह सकते हैं. ऐसा करने से आपका फोकस 34 फ़ीसदी अधिक हो जाता है. इन छोटी-छोटी झपकियां को कैटनैप कहा जाता है.

क्या कहती है NASA की स्टडी

दिसंबर 2019 में नासा की एक स्टडी आई जिसमें यह कहा गया है कि नैप यानी के कुछ मिनटों से लेकर 45 मिनट तक की नींद लेने के बड़े फायदे हैं. खासकर जब नींद दोपहर में ली जाए तब इसकी खूब फायदे मिलते हैं. स्पेस एजेंसी ने पायलट पर प्रयोग के दौरान पाया कि उड़ान भरने से कुछ पहले लगभग 25 मिनट की पायलट झपकी ले लेते हैं तो फ्लाइंग के दौरान वो काफी चौकन्ना रहते हैं और काम में भी लगभग 34 फीसद तक की बेहतरीन दिखती है. नासा के मुताबिक 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का नया काफी है. इससे लंबा सो लेने पर इंसान थोड़ी देर सुस्त पड़ा रहता है.

जापान में झपकियां लेने वाले लोग मेहनती माने जाते हैं

आपको बता दें कि अब जाकर दुनिया भर की कंपनियां झपकी लेने पर बात कर रही है लेकिन जापान इसमें पहले ही नंबर वन पर है. वहां पर काम के बीच सोना मैंडेटरी है. जापान में किसी भी ऑफिस में जाएंगे तो दोपहर में वहां डेस्क पर सोते हुए लोग दिख जाएंगे. इसके अलावा आपको लोग रेस्टोरेंट कैफे मेट्रो में भी सोते हुए दिखेंगे. झपकियां लेने वाले लोग वहां मेहनती माने जाते हैं.

इस भारतीय कंपनी ने शुरु की सुविधा

एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी वेकफिट सॉल्यूशन ने भी अपने सभी कर्मचारियों को मेल के जरिए सूचित कर दिया है कि वो अब आधे घंटे दफ्तर में सो सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक समय भी घोषित कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से उनके कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अगर नहीं सुधारी खानपान की ये आदतें, तो बढ़ता चला जाएगा वजन, सेहत पर भी पड़ेगा बुरा असर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget