एक्सप्लोरर

मेनोपॉज के बाद भी मां बनने का सपना, आईवीएफ के जरिए संभव हो सकता है, आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार

अगर आप आईवीएफ के जरिए मां बनने का सपना देख रही है तो आइए जानते हैं कि क्या मेनोपॉज के बाद आईवीएफ के जरिए मां बनना संभव है..

मेनोपॉज के बाद मां बनने का विचार काफी लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है. मेनोपॉज एक ऐसा दौर होता है जब महिलाओं की प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है और मासिक धर्म रुक जाता है. इसके बाद प्राकृतिक रूप से गर्भधारण की संभावना बहुत ही कम हो जाती है. लेकिन विज्ञान के क्षेत्र में हो रही उन्नति और नई तकनीकों के आने से अब ये मुमकिन हो सका है कि महिलाएं मेनोपॉज के बाद भी मां बनने का सपना पूरा कर सकें. आइए जानते हैं इसके बारे में ... 

आईवीएफ क्या है और यह कैसे काम करता है?
आईवीएफ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को शरीर के बाहर, एक लैब में मिलाया जाता है. इसके बाद, इस मिलन से बने भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है. यदि महिला का गर्भाशय स्वस्थ है, तो गर्भधारण की संभावना होती है. मेनोपॉज के बाद, महिलाओं के अंडाणु बनने की प्रक्रिया बंद हो जाती है, इसलिए आईवीएफ में या तो महिला के पहले से संरक्षित अंडाणु का इस्तेमाल होता है या फिर डोनर एग्स का सहारा लिया जाता है. 

मेनोपॉज के चरण 

  • पेरिमेनोपॉज: यह मेनोपॉज का शुरुआती चरण है, जिसमें मासिक धर्म अनियमित हो जाता है, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं होता. इस दौरान प्रजनन क्षमता कम होने लगती है, लेकिन गर्भधारण अभी भी संभव होता है. अगर आप आईवीएफ का विचार कर रही हैं, तो इस समय आपकी सबसे अच्छी संभावना होती है.
  • मेनोपॉज: जब एक साल तक मासिक धर्म पूरी तरह से बंद हो जाता है, तो उसे मेनोपॉज कहा जाता है. इस चरण में, अंडाशय अंडाणु बनाना बंद कर देते हैं और प्राकृतिक गर्भधारण की संभावना खत्म हो जाती है.
  • पोस्टमेनोपॉज: मेनोपॉज के बाद का समय, जिसे पोस्टमेनोपॉज कहा जाता है, तब शुरू होता है जब शरीर ने पूरी तरह से हार्मोनल बदलावों को अपना लिया होता है. इस दौरान प्रजनन क्षमता पूरी तरह से समाप्त हो जाती है. आईवीएफ के जरिए गर्भधारण के लिए इस समय डोनर एग्स का उपयोग किया जाता है. 

एक्सपर्ट्स की राय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेनोपॉज के बाद मां बनने की प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन अगर महिला का स्वास्थ्य ठीक है और गर्भाशय गर्भधारण के लिए तैयार है, तो आईवीएफ से मां बनने का सपना पूरा किया जा सकता है. हालांकि, उम्र के साथ जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह और पूरी जांच के बाद ही इस प्रक्रिया को अपनाना चाहिए. 

क्या है इस प्रक्रिया के फायदे और जोखिम?
आईवीएफ से मां बनने का फायदा यह है कि मेनोपॉज के बाद भी महिलाएं मां बनने का अनुभव ले सकती हैं. लेकिन इसके साथ कुछ जोखिम भी होते हैं, जैसे गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और समय से पहले प्रसव. इसलिए, यह जरूरी है कि इस प्रक्रिया को अपनाने से पहले महिला पूरी तरह से स्वास्थ्य जांच करवा लें और डॉक्टर से सही मार्गदर्शन प्राप्त करें. 

जरूरी बातें 
मेनोपॉज के बाद भी मां बनने का सपना अब आईवीएफ की मदद से संभव हो सकता है. यह प्रक्रिया नई उम्मीदों का द्वार खोलती है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों और चुनौतियों को समझना भी जरूरी है.  अगर आप भी इस ऑप्शन पर विचार कर रही हैं, तो एक अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत जरूरी है. सही जानकारी और मार्गदर्शन के साथ, यह सपना सच में बदल सकता है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICMR Cholesterol Study: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget