एक्सप्लोरर

क्या डायबिटीज मरीज खा सकते हैं खरबूजा? जानिए क्या है आपके लिए सही

Musk Melon for Diabetic Patient : डायबिटीज की परेशानी को दूर करने के लिए सही डाइट फॉलो करना जरूरी है. ऐसे में कई लोगों के मन में खरबूजा खाने को लेकर भी सवाल रहता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Melon for Diabetic Patient : गर्मी के मौसम में खरबूजा खाना किसे पसंद नहीं होता. ना केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यह हाइड्रेशन और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीज अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि क्या उन्हें खरबूजे का सेवन करना चाहिए या नहीं? क्योंकि उन्हें मीठा खाने से पहले दस बार सोचना पड़ता है. अगर आपके दिल और दिमाग में भी ये सवाल बार-बार उठता है तो आज इस लेख के जरिए जान लीजिए कि डायबिटीज होने पर खरबूजा खाया जा सकता है या नहीं?

क्या डायबिटीज मरीज खरबूजा खा सकते हैं?

हां, लेकिन सीमित मात्रा में आप इसका सेवन कर सकते हैं. दरअसल, खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 65 होता है, जो मीडियम श्रेणी में आता है. इसका मतलब यह है कि ये फल ब्लड में शुगर को थोड़ी तेजी से बढ़ा सकता है, लेकिन अगर इसे सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए, तो यह नुकसान नहीं करता.

ये भी पढ़ें - गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से हो सकते हैं बीमार? ये रहा जवाब

डायबिटीज में खरबूजा खाने के फायदे

खरबूजा शरीर को पानी की कमी से बचाता है, जो गर्मियों में डायबिटीज मरीजों के लिए अहम है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देता. ये फल हल्का होता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.

डायबिटीज में खरबूजा खाने के नुकसान

खरबूजा मीठा फल है, इसलिए अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. जूस या स्मूदी के रूप में खाने पर फाइबर कम हो जाता है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ सकती है. 

कितना और कैसे खाना सही?

डायबिटीज मरीज 100–150 ग्राम खरबूजा खा सकते हैं, लेकिन दिन में सिर्फ एक बार इसका सेवन करें. 

  1. इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है स्नैक के रूप में या खाने के साथ, ताकि ब्लड शुगर पर इसका असर कम हो.
  2. जूस या शेक की जगह फल खाना फायदेमंद रहेगा.
  3. अगर आपको खरबूजा खाने के बाद थकान, चक्कर या असामान्य लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  4. खाने में संतुलन बनाए रखें. यानी इस फल को आप ज्यादा मात्रा में खाने से बचें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget