एक्सप्लोरर

4 सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस...तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

चार से पांच सीढ़ियां चढ़ते ही तबीयत बिगड़ने लगती है, सांस नहीं आती है तो आप ये कुछ आसान टिप्स अपनाएं जिससे सांस की समस्या नहीं होगी.

Breathing Issue While Climbing Stairs: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग दो या चार सीढ़ियां चढ़ते हीं हांफने लगते हैं, सांस लेने में परेशानी होने लगती है जी मिचलाने लगता है पसीने से सराबोर हो जाते हैं...और अंत में वो थक के वहीं बैठ जाते है. बुजुर्ग लोगों के साथ ऐसा होता है तो इसे उम्र का तकाजा समझा जाता है लेकिन आज कल हट्टे कट्टे, युवा नौजवान में भी ये समस्या देखी जा रही है.क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है.दरअसल ऐसा तब होता है जब आप एनीमिया से पीड़ित होते हैं, इसके अलावा आप क्रॉनिक फॉटिग सिंड्रोम के भी शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा दिल की बीमारी, फेफड़े से संबंधित बीमारी से भी पीड़ित लोगों के साथ सांस फूलने की समस्या होती है.अगर आप को भी सीढ़िया चढ़ते वक्त ऐसा कुछ महसूस होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से कंस्लट करना चाहिए..इसके अलावा हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे अपना कर आप आराम से सीढ़िया चढ़ सकते हैं.

गहरी सांस लें और आराम करें- सीढ़ियां चढ़ते ही अगर आप हंसने लग जाए तो वहीं पर रुक जाएं. कुछ देर आराम करें. गहरी सांस लें और फिर चलना शुरू करें.कोशिश करें कि धीरे-धीरे ही सीढ़ियां चढ़े. अगर आप हांफते हुए ही तेज गति में सीढ़ियां चढ़ने लगेंगे तो समस्या जटिल हो सकती है.

बिना खाए सीढ़ियां चढ़ने से बचे- बिना भोजन किए सीढ़ियां चढ़ने से भी सांस फूलने की समस्या हो जाती है. कई बार आप बिना कुछ खाए पिए ही घर से बाहर निकल जाते हैं और जब सीढ़ियां चढ़ते हैं तो आपको वो ऊर्जा नहीं मिल पाती है. शरीर को थकान हो जाता है, ऐसे में आप पहले कुछ ना कुछ जरूर खाएं.अपने डाइट में विटामिंस, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और प्रोटीन को शामिल करें.

भरपूर मात्रा में पानी पिएं- शरीर में पानी की कमी के चलते भी सीढ़ियां चलते वक्त थकान और सांस फूलने जैसी समस्या होती है. ऐसे में आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलें, क्योंकि कई बार आप धूप से निकलकर सीढ़ियां चढ़ते हैं तो आपका शरीर थक जाता है. इसे सांस लेने में परेशानी होती है, तो सीढ़ियां चढ़ने से पहले आप पानी पी ले.

अच्छी नींद लें- शरीर में थकान की वजह से भी आपको सांस की समस्या हो सकती है. कोशिश करें कि अच्छी नींद लें. रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने से आप एनर्जी रिस्टोर कर पाएंगे.

एक्सरसाइज है जरूरी-नियमित रूप से एक्सरसाइज करें तो आपको सांस फूलने की समस्या नहीं होगी. फेफड़ों को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज और योग को जरूर शामिल करें जैसे कैमल पोज, व्हील पोज का अभ्यास करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
Eye Discharge: सुबह-सुबह आंखों में दिख रहा ज्यादा कीचड़, जानें कब है खतरे का संकेत?
सुबह-सुबह आंखों में दिख रहा ज्यादा कीचड़, जानें कब है खतरे का संकेत?
प्रेग्नेंसी में इन वजहों से बच्चें में ऑटिज्म का खतरा, स्टडी में सामने आई बात
प्रेग्नेंसी में इन वजहों से बच्चें में ऑटिज्म का खतरा, स्टडी में सामने आई बात

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget