एक्सप्लोरर

क्या बच्चों के लिए ही होता है ब्रेस्ट मिल्क, वयस्कों के लिए कितना होता है फायदेमंद?

ब्रेस्ट मिल्क बच्चों के लिए चमत्कारी होता है. इसे पीने से बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ अच्छी तरह होती है. लेकिन कुछ तरह के दावे में इसे वयस्कों को लिए भी फायदेमंद बताया गया है.

Breast Milk for Adults : ब्रेस्ट मिल्क यानी मां का दूध… इसे नवजात शिशुओं (Newborn Babies) के पोषण का पहला और सबसे जरूरी सोर्स माना जाता है. यह बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है. जन्म से 6 माह तक बच्चों को मां का ही दूध पिलाने की सलाह दी जाती है.

लेकिन हाल के कुछ सालों में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे दावे वायरल हुए हैं, जिनमें कहा गया कि ब्रेस्ट मिल्क वयस्कों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई ऐसा है? इसे लेकर एक्सपर्ट्स का क्या मानना है...

ब्रेस्ट मिल्क क्यों इतना खास है

मां के दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. एंटीबॉडीज (Immunoglobulins) इम्यून सिस्टम बढ़ाते हैं, लैक्टोफेरिन- बैक्टीरिया से लड़ता है और फैटी एसिड्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स ओवरऑल न्यूट्रिशन देता है. यह बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार होता है.

क्या ब्रेस्ट मिल्क व्यस्कों के लिए भी फायदेमंद

कुछ रिसर्च और दावे कहते हैं कि ब्रेस्ट मिल्क में मौजूद इम्यून बूस्टिंग तत्व बड़ों की इम्युनिटी सुधारने, कैंसर से लड़ने या स्किन से जुड़ी समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत नहीं है जो ये सिद्ध करे कि ब्रेस्ट मिल्क को रेगुलर तौर पर वयस्कों को देना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है.

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ एथलीट्स और बॉडीबिल्डर्स ने ब्रेस्ट मिल्क को नेचुरल सुपरफूड बताया है. कुछ कैंसर पेशेंट्स ने इस मिल्क को इम्यूनिटी के लिए इस्तेमाल किया है लेकिन, डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे मेडिकल सलाह के बिना इस्तेमाल करने से मना करते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट्स इसे लेकर चेतावनी भी देते हैं. उनका कहना है कि ब्रेस्ट मिल्क शिशुओं के लिए बना है, वयस्कों के लिए इसके फायदे सीमित और अनप्रूव्ड हैं. बिना किसी मेडिकल जरूरत के इसे लेना नैतिक और सेहत दोनों हिसाब से गलत है. ऐसा करने से बचना चाहिए.

साइंस क्या कहता है

साइंटिस्ट्स कहते हैं कि इस बात का कोई साइंटिफिक एविडेंस नहीं हैं कि ब्रेस्ट मिल्स से वयस्क के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके फायदे हो सकते हैं.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, सैन डिएगो में ह्यूमन मिल्क इंस्टीट्यूट के फाउंडिंग डायरेक्टर डॉक्टर लार्स बोड के अनुसार, ब्रेस्ट मिल्क में बहुत सारा प्रोटीन मौजूद होता है, जो बच्चे की मसल्स को बढ़ने में सहायक होता है, बॉडीबिल्डर भी ऐसा ही चाहते हैं, इसलिए इसमें हो सकता है फायदे वाली बात हो लेकिन इसके पीछे की साइंस के बारें में कुछ नहीं कह सकते हैं. हालांकि, डॉ. बोड ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?

वीडियोज

Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget