एक्सप्लोरर

ताहिरा कश्यप को दोबारा हुआ कैंसर, क्या ठीक होने के बाद लौट आता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें कैसे और क्यों

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज आज बहुत एडवांस हो चुका है और इससे पूरी तरह ठीक होना संभव है. लेकिन इसके दोबारा होने की आशंका को नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता है.

Breast Cancer Recurrence : ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर- दुनियाभर में महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर (Cancer) है. WHO के अनुसार, साल 2020 में पूरी दुनिया में इस कैंसर से 685,000 लोगों की मौत हो गई थी. इस कैंसर से रिकवरी रेट 66% है. इससे भी ज्यादा खतरा है इलाज होने के बाद इसका दोबारा से लौट आना.

एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 7 साल बाद फिर से उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. 2018 में ही उन्होंने पहली बार इस बीमारी को हराया था. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी ब्रेस्ट कैंसर वापस कैसे लौट आता है.

ब्रेस्ट कैंसर दोबारा से क्यों होता है

ब्रेस्ट कैंसर को हराना किसी जंग जीतने से कम नहीं. लेकिन कई बार ये जंग खत्म होने के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं होती, क्योंकि कुछ सालों बाद वही ब्रेस्ट कैंसर दोबारा लौट सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि  जब ब्रेस्ट कैंसर का इलाज सर्जरी हो, कीमोथैरेपी या रेडिएशन से किया जाता है, तब भी शरीर में कुछ कैंसर सेल्स Microscopic लेवल पर बच सकती हैं. ये सेल्स कुछ समय तक शांत रहती हैं और बाद में दोबारा एक्टिव हो सकती हैं. इसे मेडिकल टर्म में 'Recurrence' यानी कैंसर का दोबारा से उभरना है.

Recurrence तीन तरह के होते हैं

1. लोकल रिकरन्स (Local Recurrence) -  जहां पहली बार कैंसर हुआ था, उसी जगह पर फिर से आना.

2. रीजनल रिकरन्स (Regional Recurrence) - बगल के लिम्फ नोड्स या टिशूज में दोबारा कैंसर फैलना.

3. डिस्टेंट रिकरन्स (Distant Recurrence)- जब कैंसर फेफड़ों, लीवर, हड्डियों या दिमाग तक पहुंच जाए.

Recurrence का खतरा कब ज्यादा

कई रिसर्च में पाया या है कि ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) का रिस्क पहले 2 से 5 सालों में सबसे ज्यादा होता है. लेकिन कुछ मामलों में 10 साल बाद भी Recurrence देखा गया है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है.

क्या होते हैं कारण

कैंसर का स्टेज और ग्रेड पहले कितने गंभीर थे.

हार्मोन रिसेप्टर स्टेटस

BRCA1 या BRCA2 जैसे जीन म्यूटेशन

आधा-अधूरा इलाज या थेरेपी 

लाइफस्टाइल फैक्टर्स जैसे- मोटापा, स्मोकिंग, शराब

लंबे समय तक कमजोर इम्यूनिटी

दोबारा ब्रेस्ट कैंसर न हो, क्या करें

1. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलाज पूरा करवाना ज़रूरी है चाहे साइड इफेक्ट्स हों, हार मत मानिए.

2. नियमित फॉलो-अप चेकअप करवाते रहें. साल में एक-दो बार जरूर करवाएं.

3. हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट

4. लक्षणों पर नज़र रखें, सीने में गांठ, दर्द, थकान, वजन कम होना नजरअंदाज न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget