एक्सप्लोरर

रिलेशनशिप में ब्रेकअप से सेहत पर पड़ता है ये प्रभाव, न करें अनदेखा

किसी भी रिलेशनशिप में ब्रेकअप होना अच्छी बात नहीं है, कभी-कभी ये बहुत पीड़ादायी होता है.इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर भी कई प्रभाव पड़ते हैं. आइए जानते हैं इन्हीं प्रभावों के बारे में.

हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते ही हैं जिसकी वजह से कई बार रिश्ता टूट भी जाता है. पर क्या आपको पता है कि ब्रेकअप आपके शरीर को भी प्रभावित करता है. ब्रेकअप के बाद आपके शरीर पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सभी प्रभाव देखने को मिलते हैं. हर व्यक्ति के शरीर पर ब्रेकअप का प्रभाव अलग-अलग देखने को मिलता है. दिल टूटने या ब्रेकअप के बाद आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं और अकेला रहना चाहते हैं. दिल टूटने के बाद डिप्रेशन, खुद को नुकसान पहुंचाना जैसी कई चीजें लोग करते हैं. यह सभी चीजें करने की वजह से व्यक्ति को ब्रेकअप के बाद इससे उबरने में समय लगता है.  ब्रेकअप के बाद ये बदलाव होते हैं शरीर में-

नींद की समस्या

ब्रेकअप के बाद नींद की समस्या एक आम बात है आप कई रातों तक जगे रहते हैं. आपकी नींद का सारा साइकिल खराब हो जाता है और इस तरह आप बीमार पड़ सकते हैं. वहीं न सो पाने के कारण आपके हार्मोन्स में असंतुलन हो सकता है. तनाव और बढ़ सकता है. इसके लिए एक बेडटाइम रूटीन बनाएं और हर रात इसका पालन करें. बिस्तर पर जाने से पहले गर्म स्नान करना. कैमोमाइल चाय होने से भी मदद मिल सकती है. लाइट म्यूजिक सुनें या किताबें पढ़ें और सोने की कोशिश करें.

वजन को प्रभावित करता है

ब्रेकअप के बाद लोग या तो ज्यादा खाने लगते है या उनका खाना बहुत कम हो जाता है. यह दोनो चीजें आप पर निर्भर करती हैं. कई लोग ब्रेकअप के बाद ज्यादा खाने लगते हैं जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है तो कुछ लोग खाना कम कर देते हैं. जिसके परिणामस्वरूप उनका वजन कम हो जाता है.

दिल संबंधी परेशानी

कार्डियोलॉजिस्ट्स का मानना है कि ब्रेकअप के समय व्यक्ति भावनात्मक रूप से टूट जाता है इसलिए उस वक्त उसे हार्ट संबंधी तकलीफ या दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है. दरअसल ब्रेकअप के दौरान व्यक्ति के शरीर में एंड्रेनालाइन का स्तर बढ़ा हुआ होता है. ऐसे में हार्ट अटैक होने की संभावना बनी रहती है.

स्किन की समस्याएं

ब्रेकअप के बाद तनाव का स्तर काफी बढ़ जाता है. तनाव होने पर शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ने लगता है. इसके चलते त्वचा की चमक खत्म हो जाती है. अगर आप पहले से ही पिंपल्स, सोरायसिस और एग्जीमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो ब्रेकअप के बाद आपकी त्वचा की रंगत और भी खराब होने लगती है.

डाइजेशन में गड़बड़ी

ब्रेकअप के बाद मांसपेशियों में दर्द होता है जिसके चलते शरीर में मौजूद कार्टिसोल हॉर्मोन की सप्लाई पाचन संबंधी अंगों की तरफ डायवर्ट हो जाती है. जब कार्टिसोल की सप्लाई पाचन संबंधी अंगों की तरफ जरूरत से ज्यादा होती है तो भूख कम लगती है. डायरिया और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं. एक शोध के अनुसार जब लोग ब्रेकअप के दौर से गुज़र रहे होते हैं तो उनका मस्तिष्क भूख मिटाने वाले हॉर्मोन का उत्पादन अधिक मात्रा में करता है.

हाई ब्लड प्रेशर

चूंकि हमारा शरीर और दिमाग ब्रेकअप के बाद एक ट्रॉमा से गुजरता हैं, इसलिए हमें उच्च रक्तचाप होने का खतरा होता है. नींद की गड़बड़ी से परेशान, उच्च रक्तचाप भी दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है. वहीं जिस तरह से आप खुद को पीड़ा में रख रहे होते हैं, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर का होना आपको तेज सिर दर्द दे सकता है। वहीं ऐसे में एक स्वस्थ जीवन शैली को चुनें. ध्यान और एक उचित आहार रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है. ये समस्या अगर लगातार हो रही है, तो अकेले रहने से बचें. दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें.

इंटेंस क्रेविंग और इमोशनल ईटिंग

अध्ययन के अनुसार, जब आप किसी को गहराई से याद करते हैं, तो आपका शरीर इसे लालसा के रूप में स्वीकार करता है. यह आश्चर्यजनक है कि इस दौरान मस्तिष्क के हिस्से कई तरह से प्रभावित होते हैं. कई बार हम लोगों से कटऑफ फील करते हैं, जो हमें अकेला करता है और ये इमोशनल ईटिंग को भी बढ़ावा देता है. बहुत से लोगों को स्ट्रेस में होने के कारण कई प्रकार के इंटेंस क्रेविंग होते हैं, जैसे अचानक से मीठा खाना या तीखा खाना. वहीं इस तरह का खाना आपका वजन बढ़ा सकता है और आपको कई तरह से परेशान भी कर सकता है. ऐसे में नए दोस्त बनाएं या किसी नए शौक की तलाश करें जहां आपका मन लगा रहे.

मांसपेशियों में दर्द

बेक्रअप के बाद मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, सिरदर्द बढ़ जाता है और गर्दन में भी अकड़न आ जाती है। आपके पूरे शरीर में दर्द का एहसास होने लगता है. कई बार पैर भी इतने स्थिर (स्टिफ) हो जाते हैं कि पैदल चलना और सीढ़ियां चढ़ना भी मुश्किल हो जाता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बना देता है

ब्रेकअप के साथ-साथ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आपका शरीर बहुत जल्द ही बीमारियों से ग्रसित होने लगता है। इस दौरान आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्त्राव बढ़ जाता है जो आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है.

Coronavirus: जानिए कैसे हुआ था हैंड सैनेटाइजर का अविष्कार, बनाने वाले को ट्विटर पर लोग कह रहे शुक्रिया

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget