एक्सप्लोरर

जानिए कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच कैसे बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी

स्वस्थ खाने के अलावा, कुछ अन्य कारक भी इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं. डाइट का निश्चित रूप से इम्यून की सेहत पर मजबूत प्रभाव होता है, लेकिन कुछ अन्य दैनिक गतिविधियां भी हैं जो सेहत को प्रभावित करती हैं.

कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर बच्चों में घातक हो सकता है. विशेषज्ञों ने अभी से सावधानी बरतने और निपटने की कवायद पर जोर देना शुरू कर दिया है. रणनीति के तहत बाल चिकित्सा से जुड़े उपकरणों को अस्पतालों में सुनिश्चित किया जाने लगा है. हालांकि, टीकाकरण अभियान पूरी रफ्तार से जारी है लेकिन आबादी के बड़े हिस्से तक पहुंचने में अभी समय लगेगा. लिहाजा, आनेवाले खतरे को देखते हुए बच्चों की इम्यूनिटी की देखभाल बेहद जरूरी हो गया है.

मजबूत इम्यूनिटी बच्चों में संक्रमण के खतरे को कम करती है और उनको स्वस्थ रखती है. आप अपने बच्चों की कुछ आसान टिप्स की मदद से इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं. डाइट बच्चों के अंदरुनी सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करती है, शुरुआती उम्र में अप्रत्याशित प्यूबर्टी, मोटापा और बालों के सफेद होने के खतरे को कम करती है. बच्चे और व्यस्क दोनों में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे बुनियादी तरीका स्वस्थ और पौष्टिक भोजन है. आपको अपने बच्चे की डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए.

स्थानीय फल- डाइट में कम से कम एक स्थानीय या मौसमी फल को शामिल करने की कोशिश करें. अगर उन्हें साबुत फल खाना पसंद भी नहीं है, तो इन फलों का एक टुकड़ा जरूर खिलाएं क्योंकि इससे आंत की अच्छी बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलेगा.

लड्डू या हलवा- पौष्टिक और स्वस्थ फूड का खाना हर शख्स के लिए जरूरी है. कुछ मीठा और साधारण फूड जैसे रोटी, घी और गुड़ की चिक्की या सूजी का हलवा या रागी का लड्डू बच्चों के ऊर्जावान रहने में मदद कर सकते हैं. 

चावल- पचने में आसान और स्वादिष्ट चावल बच्चे की डाइट में जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण फूड है. चावल कई पोषक तत्वों में भरपूर होता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उसमें मौजूद एक विशेष प्रकार का एमिनो एसिड है. दाल, चावल और घी बच्चों के लिए सबसे अच्छा डिनर का विकल्प बनाते हैं.

अचार या चटनी- बच्चों को रोजाना घर पर बना थोड़ा अचार या चटनी खिलाएं. ये साइड डिश उनके आंत की बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करेगी, उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करेगी और उन्हें खुश रहने में मदद करेगी. 

काजू- भोजन के बीच थोड़ा काजू उनके लिए जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व उपलब्ध कराएगा. काजू बच्चों को सक्रिय और ऊर्जावान रखेगा और दर्द और पीड़ा कम करने में भी मदद करेगा. 

बच्चों की इम्यूनिटी के लिए अन्य टिप्स
नींद का शेड्यूल- अक्सर नींद के शेड्यूल का महत्व कम आंका जाता है. लेकिन नींद इम्यूनिटी और सेहत की बहाली में अहम भूमिका अदा करती है. ये मोटापा के खतरे को कम करती है और अस्वस्थ फूड की लालसा पर लगाम लगाने में मदद करती है.

जंक फूड से परहेज- सभी प्रकार के जंक या प्रोसेस्ड फूड्स में भरपूर ट्रांस फैट और न्यूनतम पोषक तत्व होते हैं. इस तरह के फूड्स अक्सर वजन बढ़ाने में योगदान करते हैं और शरीर को पोषण नहीं देते हैं. यहां तक कि फूड्स पैकेट पर स्वस्थ का लेबल लगा हुआ भी स्वस्थ नहीं होता.

Happy Hypoxia: क्यों ये स्थिति कोविड-19 के मरीजों के लिए साइलेंट किलर है? जानिए वजह

Corona: अगर वायरस ने रुप बदला तो गंभीर होगी 3 फीसदी बच्चों की हालत, अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा- नीती आयोग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget