एक्सप्लोरर
हड्डियों को मजबूत बनाना हैं तो इन बातों का रखें ख्याल!
आमतौर पर 30 से 35 साल तक हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती हैं. इस समय तक जो लोग हेल्दी डायट लेते हैं उनकी बोन हेल्थ बेहतर रहती है और बढ़ती उम्र में हड्डियों से संबंधित समस्याएं कम होती हैं.

नई दिल्लीः आमतौर पर 30 से 35 साल तक हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती हैं. इस समय तक जो लोग हेल्दी डायट लेते हैं उनकी बोन हेल्थ बेहतर रहती है और बढ़ती उम्र में हड्डियों से संबंधित समस्याएं कम होती हैं. चलिए जानते हैं कौन सी हैबिट्स इंप्रूव करके आप हडि्डयों को मजबूत बना सकते हैं.
- मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट को डायट में शामिल करें. इससे कैल्शियम की कमी पूरी होती है. दिन में कम से कम दो बार दूध पीएं. मिल्क रिलेटिड सप्लीमेंट्स लेने से बचें. दही, लस्सी, दूध, पनीर और व्हाइट एग जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं.
- ग्रीन वेजिटेबल्स का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें.
- जंक फूड को डायट से कम करें. कम से कम 6 दिन हेल्दी डायट लें.
- डिनर सोने से कम से कम 2 घंटे पहले करें.
- कम से कम एक घंटे की फीजिकल एक्टिविटी जरूर करें. फीजिकल एक्टिविटी आउटडोर होनी चाहिए.
- आजकल के युवा जिम करके और सप्लीमेंट्स लेकर बॉडी तो बना लेते हैं लेकिन उनकी बोन्स वीक हो जाती है. कम से कम हिप्स की बोन्स तो वीक होती ही हैं. इन सबसे दूर रहें. स्टेरॉयड जैसे सप्लीमेंट्स बिल्कुल एवॉइड करें.
- सुबह के समय धूप में बैठे. सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच शरीर पर जो धूप पड़ती है उससे विटामिन डी बनता है. आधा घंटा सन एक्सपोजर लेने से फायदा होता है. इसमें 40 पर्सेंट बॉडी एक्सपोज होना चाहिए.
हडि्डया कमजोर होने के कारण-
- लोगों का धूप के संपर्क में ना आना.
- आउटडोर एक्टिविटी कम करना.
- हेल्दी फूड के बजाय जंकफूड ज्यादा खाना.
- डायबिटीज, किडनी प्रॉब्लम और फैमिली हिस्ट्री की वजह से भी हड्डियां कमजोर होती हैं.
नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
और पढ़ें
Source: IOCL






















