एक्सप्लोरर

डायबिटीज के बाद भी कैसे सोनम कपूर ने घटा लिया 20 किलो वजन, हर बार फैट से ऐसी हो जाती हैं फिट

सोनम कपूर इन दिनों अपने पोस्ट डिलीवरी वेट लॉस के चलते खूब सुर्खियों में है. उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 20 किलो वजन कम किया है डायबिटीज होने के बाद भी उन्होंने वजन कैसे कम किया हम आपको बताते हैं.

Sonam Kapoor Weight Loss: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी किसी फैशन आइकॉन का जिक्र होता है, तो उसमें सोनम कपूर का नाम जरूर लिया जाता है, जो अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इन दिनों उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनके लुक्स नहीं बल्कि उनका वेट लॉस है. जी हां, 2022 में मां बनने के बाद सोनम कपूर ने 20 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया है. उन्होंने 16 महीने में बिना किसी क्रैश डाइट और क्रेजी वर्कआउट के यह वेट अचीव किया है, हालांकि अभी भी सोनम कपूर इससे खुश नहीं है और 6 किलो वजन और कम करना चाहती हैं.
 
डायबिटीज के बाद भी कैसे वजन कम कर पाई सोनम 
एक रिपोर्ट के अनुसार, जब सोनम कपूर 17 साल की थी तो वह टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हो गई थीं. यह एक ऑटोइम्यून बीमारी होती है, जो बचपन में डेवलप हो जाती है इसमें पेनक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है. जिसकी वजह से पेशेंट का मेटाबॉलिज्म और इन्सुलिन प्रोडक्शन खराब हो जाता है, इसी के कारण सोनम कपूर बचपन में बहुत ज्यादा हेल्दी हुआ करती थीं. लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले भी उन्होंने 35 किलो वजन कम किया था. उनका वेट उस समय 90-95 किलो हुआ करता था.
 
इस तरह सोनम ने कम किया 20 किलो वजन 
सोनम कपूर के वेट लॉस जर्नी की बात की जाए तो उन्होंने एक बैलेंस डाइट और हर दिन दो से तीन घंटे योग करके खुद को पूरी तरह से शेप में किया. इसके अलावा सोनम वेट लिफ्टिंग और पिलाटे को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करती हैं. फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस और स्टेमिना को इनक्रीस करने के लिए सोनम कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं. इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और स्क्वैश खेलना भी बहुत पसंद है.
 
सोनम का डाइट प्लान 
सोनम अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी, शहद और नींबू के साथ करती हैं. इसके साथ ब्रेकफास्ट में वो सीजनल फ्रूट, एग व्हाइट आमलेट, टोस्ट और गुनगुना पानी पीती हैं. लंच से पहले प्रोटीन शेक और दिन के खाने में चिकन, फ्रूट, दही, सीजनल वेजिटेबल और ज्वार या बाजरे की रोटी ही खाती हैं. इसके अलावा डिनर में वह सूप और प्रोटीन के लिए चिकन का एक ग्रिल पीस लेती हैं. इतना ही नहीं सोनम कपूर चीनी से बिल्कुल दूरी बनाए रखती हैं.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget