एक्सप्लोरर

खांसी के साथ खून आना कैंसर का ही नहीं है लक्षण, हो सकती है ये दिक्कत

Cough with Blood Symptoms: खांसी में खून आना हमेशा फेफड़ों के कैंसर का संकेत नहीं होता. यह हेमोप्टाइसिस हो सकता है, जो कई बीमारियों से जुड़ा हो सकता है.

Cough with Blood Symptoms: आप खांसते हैं और अचानक मुंह से खून निकलता है. एक पल को सब थम जाता है दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता है कि "कहीं ये कैंसर तो नहीं?" जैसे ही किसी को खांसी के साथ खून आता है, डर और घबराहट लगने लगती है. लोग खुद ही फैसला कर लेते हैं कि, ये फेफड़ों का कैंसर है. लेकिन क्या ये हमेशा सच होता है?

इस मसले पर सर्जन डॉ. हर्षवर्धन पुरी का कहना है कि, खांसी में खून आना यानी हेमोप्टाइसिस का कारण हो सकता है और हर बार इसका मतलब कैंसर नहीं होता. यह कई तरह की सांस संबंधी बीमारियों, संक्रमणों या ब्लड वेसेल्स की समस्या का भी संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़े- ब्रेन हैमरेज होने के कितने देर तक जिंदा रहता है इंसान, जानें सबसे पहले क्या करें

क्या है हेमोप्टाइसिस?

हेमोप्टाइसिस एक चिकित्सा स्थिति है जिसमें खांसी करते समय खून या खून मिला बलगम निकलता है. यह खून हल्के लाल रंग से लेकर गहरे रंग का हो सकता है. कभी-कभी ये मात्रा बेहद कम होती है, तो कभी काफी ज्यादा.

क्या ये कैंसर का संकेत है?

डॉ. हर्षवर्धन पुरी बताते हैं कि, हर मरीज में यह जरूरी नहीं कि कैंसर ही वजह हो. यह कई अन्य कारणों से भी हो सकता है.

हेमोप्टाइसिस के अन्य कारण

टीबी: भारत में हेमोप्टाइसिस के सबसे आम कारणों में से एक

ब्रोंकाइटिस: लंबे समय तक चलने वाली सूजन भी बलगम में खून ला सकती है

निमोनिया: फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर खून आ सकता है

ब्रोंकैक्टेसिस: फेफड़ों की पुरानी बीमारी जिसमें एयरवेज फैल जाते हैं और खून आने लगता है

फेफड़ों में चोट या ब्लड वेसल का फटना

फंगल इंफेक्शन या हार्ट से जुड़ी समस्याएं

कब बनता है यह खतरनाक?

  • अगर खून की मात्रा ज्यादा हो
  • बार-बार खांसी में खून आए
  • वजन घटने लगे
  • सांस लेने में तकलीफ हो
  • बुखार लंबे समय तक बना रहे

खांसी में खून आना निश्चित रूप से एक गंभीर संकेत हो सकता है, लेकिन इसका मतलब हर बार कैंसर नहीं होता. इसलिए घबराएं नहीं, बल्कि जागरूक बनें. शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि सही समय पर उठाया गया कदम जिंदगी की दिशा बदल सकता है.

ये भी पढ़ें: जरा-सा कुछ लगते ही निकल जाती है चीख, जानें किस बीमारी से पैरों में होती है यह तकलीफ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget