एक्सप्लोरर

Black Coffee: 'ब्लैक कॉफी' उतनी हेल्दी नहीं... जितना समझते हैं आप! एक बार इसके साइड इफेक्ट्स भी जान लीजिए

Black Coffee: ज्यादातर लोग ब्लैक टी को काफी हेल्दी मानते हैं. उन्हें लगता है कि इसे पीने से सिर्फ फायदे मिलते हैं, नुकसान नहीं. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

Black Coffee Side Effects: कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं. कोई दूध वाली कॉफी पीना पसंद करता है तो कोई ब्लैक कॉफी को चुनता है. जब काम के दौरान सुस्ती महसूस होने लगती है तो एक कप कॉफी इस परेशानी से बचाने में हमारी काफी मदद करती है. ये न सिर्फ हमारे मूड को अच्छा रखने का काम करती है, बल्कि काम के दौरान आने वाली नींद को भी दूर भगाती है. ज्यादातर लोग ब्लैक टी को काफी हेल्दी मानते हैं. उन्हें लगता है कि इसे पीने से सिर्फ फायदे मिलते हैं, नुकसान नहीं. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. 

माना कि ब्लैक कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने के कई नुकसान भी हैं, जिनसे शायद आप अनजान हैं. हेल्दी चीज़ें भी तभी तक हेल्दी रहती हैं, जब तक उनका लिमिट में सेवन किया जाता है. कैफीन की मौजूदगी होने की वजह से ब्लैक कॉफी भी शरीर के लिए हानिकारक साबित होती है. आइए जानते हैं कि ब्लैक कॉफी के साइड इफेक्ट्स के बारे में...

ब्लैक कॉफी के साइड इफेक्ट्स

1. तनाव और चिंता: ब्लैक कॉफी को सीमित मात्रा में पीने से आपको इसके कई फायदे देखने को मिल सकते हैं. लेकिन अगर आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो ये तनाव और चिंता का कारण बन सकती है. बहुत ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से आपके शरीर में ज्यादा स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है, जो चिंता और तनाव पैदा करता है. जब आप बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करते हैं तो घबराहट महसूस करने का खतरा बढ़ जाता है.

2. नींद में खलल: ज्यादा कॉफी पीने से आपकी नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है. अगर आप रात को अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो सोने से कुछ घंटे पहले कॉफी का सेवन बिल्कुल ना करें. 

3. पेट खराब: ब्लैक कॉफी कैफीन और एसिड से भरपूर होती है. यही वजह है कि इसका ज्यादा सेवन करने से आपके पेट में एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है. आपको पेट में ऐंठन भी महसूस हो सकती है, जो पेट के खराब होने का संकेत देती है. 
 
4. पोषक तत्वों को नहीं कर पाते अब्जॉर्ब: ज्यादा कॉफी पीने से आप भोजन से आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स को अब्जॉर्ब नहीं कर पाते, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्दी लोगों को रोजाना सिर्फ 400 मिलीग्राम तक कैफीन का सेवन करना चाहिए, जो लगभग 4 कप कॉफी (960 mL) के बराबर होता है.

ये भी पढ़ें: साइंटिस्ट ने तैयार किया नया 'रोबोटिक आर्म', शरीर में घुस अंगों की करेगा प्रिंटिग! जानें क्या होगा फायदा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget