एक्सप्लोरर

एक महीने तक करेले का जूस पीने पर कितना कम हो जाएगा शुगर? ये रहा जवाब

करेला शुगर को कंट्रोल करने में असरदार उपाय हो सकता है. इसका जूस डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है.डायबिटीज पेशेंट को इस जूस को लेने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Karela Juice for Sugar Control : करेला..एक ऐसी सब्जी, जिसका नाम सुनते ही बहुत से लोगों का मन बन जाता है. कुछ लोग इसके कड़वे स्वाद की वजह से पसंद नहीं करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला वरदान साबित हो सकता है.

करेले का जूस पीने से शुगर लेवल कम हो सकती है.अगर आप एक महीने तक नियमित रूप से करेले का जूस (Bitter Gourd Juice) पीते हैं, तो आपके शुगर लेवल में फर्क आ सकता है. आइए, जानते हैं कि करेले का जूस शुगर के लिए क्यों फायदेमंद है और कैसे ये आपकी सेहत को सुधार सकता है...

करेले का जूस और शुगर लेवल

करेले में ऐसे तत्व होते हैं जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसमें Momordicin और Charantin जैसे तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं. करेले में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद करती है. 

एक महीने तक करेले का जूस पीने से क्या होगा

1. शुगर कंट्रोल होगा

करेले का जूस शुगर को कम करने में मदद करता है. अगर आप रोज इसका सेवन करेंगे, तो आपके ब्लड में शुगर का लेवल बेहतर रहेगा. कई लोग यह दावा करते हैं कि एक महीने तक इसका सेवन करने से शुगर लेवल 20-25% तक कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें : इन तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है अर्जुन की छाल, ये है पीने का सही तरीका

2. इंसुलिन को बेहतर बनाए

करेले का जूस इंसुलिन के काम को बेहतर करता है, जिससे शुगर के लेवल को काबू में रखा जा सकता है. यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज हो. 

3. वजन घटेगा

करेले का जूस शरीर में फैट को कम करता है. कम वजन होने पर शुगर के कंट्रोल में मदद मिलती है, जिससे आपकी सेहत बेहतर होती है. इससे मोटापा तेजी से कम होता है और कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं.

4. सेहत में सुधार

करेले का जूस पेट को साफ करता है, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है, जिससे शुगर की कंडीशन पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है.

करेले का जूस कैसे पिएं 

ताजे करेले का जूस बनाएं. दो छोटे करेले लें, उन्हें अच्छे से धोकर काट लें और जूस निकालें.

आप इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला सकते हैं, ताकि स्वाद हल्का हो जाए.

इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इससे शुगर लेवल पूरी तरह से कंट्रोल रहता है.

करेले का जूस आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन अगर आप कोई दवा खा रहे हैं या बीमार है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखते हैं दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखते हैं दिल का ख्याल
बदलते मौसम में अस्थमा मरीज रखें अपना ध्यान, डाइट में शामिल करें ये चीजें
बदलते मौसम में अस्थमा मरीज रखें अपना ध्यान, डाइट में शामिल करें ये चीजें
डेंगू में ये चीजें तेजी से बढ़ाएंगी प्लेटलेट्स, देख लें नाम
डेंगू में ये चीजें तेजी से बढ़ाएंगी प्लेटलेट्स, देख लें नाम
टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
 इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
Embed widget