एक्सप्लोरर

शरीर की हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर बना रही हैं आपकी ये तीन बुरी आदतें, आज से ही छोड़ दें वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

अगर आपको भी कम उम्र में कमजोर हड्डियों की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो आपको इसके लिए जिम्मेदार अपनी कुछ आदतों के बारे में जान लेना चाहिए. ये आदतें आपकी हड्डियों को आगे जाकर बेहद कमजोर कर देंगी

Reason For Weak Bones: शरीर तभी स्वस्थ रह पाता है जब सब अंग सही से काम काज कर रहे हों. शरीर के ढांचे की बात करें तो हड्डियों (Bone health)की मजबूती काफी जरूरी मानी जाती है. लेकिन नए जमाने में गलत खान पान और गलत जीवनशैली के चलते हड्डियां उम्र से पहले कमजोर हो रही है. जब हड्डियां कमजोर होती हैं तो गठिया यानी अर्थराइटिस और अन्य कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं. उम्र से पहले हड्डियों का कमजोर होकर टूटना या जोड़ों में दर्द होना दरअसल शरीर कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण होता है. चलिए जानते हैं कि हड्डियों (bad habits for bone health)को मजबूत रखने के लिए हमें किन तीन आदतों को दूर रखना चाहिए. 
 
हड्डियों को कमजोर करने वाली तीन बुरी आदतें  
 
कैल्शियम और विटामिन डी रिच डाइट की कमी 
 
हड्डियों को कमजोर करने के लिए जिन तीन आदतों की बात कही जाती है , उनमें पहली है कैल्शियम और विटामिन डी की कमी. आजकल का जंक फूड खाकर बच्चे और बड़े अपनी हड्डियों को कमजोर कर रहे हैं. बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं जबकि दूध से शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम मिलता है. इसकी बजाय लोग आजकल जंक फूड और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की तरफ जा रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी की जाए. 
 
नो फिजिकल एक्टिविटी 
कामकाज के प्रेशर के चलते अगर आप भी देर तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं या फिर नियमित तौर पर एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो ये आदत आपकी हड्डियों का बैंड बजा सकती है. हड्डियों के लचीलेपन और मजबूती के लिए नियमित तौर पर फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. इसके लिए आपको जॉगिंग, स्किपिंग करनी चाहिए. आप चाहें तो रोज आधा घंटा भी वॉक करेंगे तो भी आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी. 
 
धूप की कमी 
अक्सर लोग धूप से बचते हैं,लेकिन देखा जाए तो हड्डियों की मजबूती के लिए कुछ देर सन एक्सपोजर जरूरी है. इससे हमारी हड्डियों को जरूरी विटामिन डी मिलता है. लेकिन अक्सर लोग गाड़ियों में चलते हैं और सांवला होने के डर से धूप में नहीं जाते. ये आदतक हमारी हड्डियों को कमजोर कर रही है. इसलिए जरूरी है कि रोज कुछ देर सन एक्सपोजर किया जाए ताकि शरीर को विटामिन डी मिल सके.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget