एक्सप्लोरर

डायबिटीज चेक करने का सबसे सही वक्त कौन-सा, जिससे पता लगेगा सटीक ब्लड शुगर लेवल?

Best Time to Check Blood Sugar: ब्लड शुगर कब चेक करना सही होता है? जानिए डायबिटीज टेस्टिंग का सबसे सटीक समय, ताकि मिले सही रिपोर्ट और बेहतर इलाज.

Best Time to Check Blood Sugar: सुबह की चाय के साथ पराठा खाया, दोपहर में मिठाई का एक टुकड़ा भी चख लिया और शाम को ऑफिस से आते ही फल खा लिए. उसके बाद अचानक ख्याल आया कि चलो शुगर चेक कर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस वक्त आप ब्लड शुगर जांचते हैं, वही उसकी रिपोर्ट को सही या गलत साबित कर सकता है? डायबिटीज कोई आम बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो समय, खानपान और जीवनशैली के साथ बेहद गहराई से जुड़ी होती है. इसलिए ब्लड शुगर जांचने का समय भी उतना ही अहम होता है जितना कि उसकी दवा या परहेज का...

फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट 

यह सबसे आम और विश्वसनीय टेस्ट है. इसमें व्यक्ति को रातभर यानी कम-से-कम 8 घंटे तक कुछ भी खाए-पिए बिना ब्लड टेस्ट करवाना होता है. ये ज्यादातर सुबह के वक्त करवाना चाहिए. 

ये भी पढ़े- कमर दर्द को मामूली समझ इग्नोर कर रही थी यह महिला, जांच की तो निकला ब्लड कैंसर

पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर 

यह टेस्ट खाने के ठीक 2 घंटे बाद किया जाता है. इसका उद्देश्य यह जानना होता है कि भोजन करने के बाद शरीर कितना शुगर प्रोसेस कर पा रहा है. ये नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने के बाद करवा सकते हैं. 

रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट 

यह टेस्ट दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, चाहे आपने खाना खाया हो या नहीं. इसे आपात स्थिति में या डायबिटीज का तुरंत मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है. 

HbA1c टेस्ट 

यह टेस्ट बताता है कि पिछले तीन महीनों में आपकी औसत ब्लड शुगर लेवल क्या रही है. इसे कराने के लिए फास्टिंग की जरूरत नहीं होती है. ये 3 महीने में एक बार करवा सकते हैं. 

डायबिटीज के मैनेजमेंट में समय की सटीकता बहुत मायने रखती है. यदि ब्लड शुगर गलत समय पर चेक किया जाए, तो उसका असर न केवल रिपोर्ट पर बल्कि इलाज और दवा के चुनाव पर भी पड़ सकता है. इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह से टेस्ट करवाएं और निर्धारित समय का पालन करें. सही समय पर की गई जांच ही सही शुगर लेवल बताती है.  

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget