एक्सप्लोरर

Garlic: क्यों हमें रोज खाली पेट कच्चा लहसुन खाना चाहिए? फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

क्या आपको मालूम है कि भूखे पेट कच्चा लहसुन खाने से हमारे शरीर को क्या फायदा मिलता है? अगर आपको इन सवालों के जवाब नहीं मालूम हैं तो आज हम आपको इनका जवाब देते हैं.

Health Benefits Of Garlic: भारत को मसालों का देश कहा जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि तरह-तरह की सब्जियां भी हमारी पहचान हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शायद ही कोई घर हो, जहां पर आपको मसाले और सब्जियां ना मिलें. सब्जियों और मसालों के कॉम्बिनेशन से तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. इनमें से कुछ सब्जियां और मसाले हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं, क्योंकि इनमें जरूरी पोषक तत्वों की भरमार होती है. 

ऐसी ही एक सब्जी है लहसुन, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. गर्म तासीर वाले लहसुन को बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाने वाला तो माना ही जाती है, मगर इसमें कई सारे ऐसे गुण होते हैं, जिनसे कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. कई संक्रामक रोगों को रोकने के लिए भी लहसुन फायदेमंद होता है. आइए आपको आज हम भूखे पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताते हैं. 

डायबिटीज से सुरक्षा: भारत में डायबिटीज के मरीजों की बड़ी संख्या है. अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है, तो उसे कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए. लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जिसका काम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना होता है. यही वजह है कि अगर सुबह के वक्त लहसुन की चार कलियों को खाया जाए, तो उससे डायबिटीज में फायदा मिलता है. 

वजन कम करना: अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो आपके लिए लहसुन बड़े काम की चीज साबित हो सकता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि खाली पेट लहसुन से वजन काफी तेजी से घटता है. लहसुन में कुछ खास तरह के तत्व मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर में मौजूद चर्बी छूमंतर हो जाती है. पेट की चर्बी घटाने में भी लहसुन फायदेमंद होता है. 

कैंसर से बचाव: एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेनिक, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो लहसुन में मौजूद होती हैं. इसका फायदा कैंसर से बचने में होता है. यही वजह है कि सुबह खाली पेट लहसुन चबाना बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है. 

डिप्रेशन दूर करना: अगर कोई मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है, तो उसके लिए लहसुन बहुत फायदेमंद हो सकता है. लहसुन को कच्चा खाने से दिमाग संतुलित रखने में मदद मिलती है. यही वजह है कि इससे डिप्रेशन से लड़ने में मदद भी मिलती है. अगर आप स्ट्रेस से बचना चाहते हैं, तो आप लहसुन खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Moon Light Benefits: सिर्फ सूरज नहीं, चांद की रोशनी में बैठने के भी हैं कई फायदे, शरीर के कई गंभीर रोग हो सकते हैं दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget