एक्सप्लोरर

प्रेगनेंसी में होने वाली इन 6 समस्याओं को दूर कर सकता है चुकंदर, जान लीजिए खाने का तरीका

प्रेगनेंसी में चुकंदर खाने से कई फायदे मिलते हैं, सबसे पहले ये एनीमिया से बचाता है और शिशु में स्पाइना बिफिडा जैसे जन्म संबंधी रोग के जोखिम को कम करता है.

Beetroot During Pregnancy:प्रेगनेंसी एक ऐसा स्टेज होता है जिसमें महिलाओं को अपने डाइट,खानपान का खूब ध्यान रखना होता है. क्योंकि पोषक तत्व की कमी होगी तो इसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ेगा . अच्छे खान-पान से गर्भ में होने वाली समस्याएं भी नहीं होती, और बच्चा भी सहेतमंद रहता है. वहीं गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं में खून की कमी हो जाती है. ऐसे में महिलाओं के डाइट में  दूध, फल जूस  शामिल किया जाता है. वही कुछ विशेषज्ञ चुकंदर खाने पर भी जोर देते हैं. चुकंदर एक सुपरफूड है जिसके सेवन से शरीर में फॉलेट, कैल्शियम,, मैग्नीशियम पोटेशियम आयरन और फाइबर की कमी को दूर किया जा सकता है.आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में चुकंदर खाने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं.

प्रेगनेंसी में चुकंदर खाने के फायदे

स्पाइना बिफिडा से बचाव- चुकंदर मैं फॉलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. फॉलिक एसिड भ्रूण का विकास करने के साथ ही हेल्दी टिशूज के विकास में भी मदद करता है. इसके सेवन से बच्चे में रीड की हड्डी से जुड़ा दोष स्पाइना बिफिडा होने का खतरा भी कम होता है. दिमागी विकास को बढ़ावा देता है.

खून की कमी दूर करे- अक्सर प्रेगनेंसी में महिलाओं को खून की कमी हो जाती है. ऐसे में चुकंदर का सेवन बहुत फायदा पहुंचा सकता है. चुकंदर आयरन से भरपूर होता है और यह खून में रेड ब्लड सेल्स यानी हिमोग्लोबिन की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है. जिससे प्रेगनेंसी के दौरान एनीमिया होने का खतरा काफी कम हो जाता है. प्रेगनेंसी के दौरान खून की जरूरत होती है और इस दौरान एनीमिया हो जाए तो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा बढ़ सकता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करे- गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान इंफेक्शन से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत होती है.ऐसे में चुकंदर प्रेगनेंट महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं.

उर्जा देने में मददगार- चुकंदर में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने का काम करता है. मेटाबॉलिज्म के नियंत्रित होते ही आपके शरीर की आहार से एनर्जी बनाने की प्रक्रिया बेहतर हो जाती है और आपको गर्भावस्था के दौरान थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती.

डायबिटीज के जोखिम को कम करे- प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. चुकंदर एक लो ग्लाइसेमिक फूड है जो ग्लूकोस में बदलने में काफी वक्त लगता है और यह खून में भी देर से अब्जॉर्ब  होता है.

सूजन दूर करे-चुकंदर में बीटेन नाम का एक एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट पाया जाता है जो शरीर में होने वाले किसी भी तरह के सूजन और जलन को दूर करने में मदद करता है.

इस तरह से करें चुकंदर का सेवन

महिलाएं चुकंदर का जूस बनाकर इसका सेवन कर सकती है. इसके अलावा सलाद के तौर पर भी इसका सेवन किया जा सकता हैं.

ये भी पढ़ें: Tomato Face Masks: पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है 'टमाटर फेस मास्क', जानिए कैसे बनाएं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget