एक्सप्लोरर

Heart attack: जिम ज्वाइन करने से पहले ध्यान रखें ये बातें, एक्सरसाइज के बीच हार्ट अटैक का ये है कारण

जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान 50 साल से कम उम्र के युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है. जानिए जिम ज्वाइन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Heart attack: जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने का एक चलन मानो चल रहा हो. हाल ही में मशहूर अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी और कलाकार राजू श्रीवास्तव की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई. लगातार एक के बाद एक जिम के दौरान हार्ट अटैक की खबरें आने से लोगों के मन में ये डर बैठ गया है कि जिम करना भी चाहिए या नहीं? साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर युवाओं को दिल का दौरा क्यों पड़ रहा है? 

ये फैक्ट है कि रोजाना व्यायाम करने से दिल की सेहत में सुधार होता है. लेकिन, पिछले कुछ समय से व्यायाम करते समय दिल के दौरे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में कुछ लोगों को अब एक्सरसाइज करने से भी डर लग रहा है. मुंबई के सर एचएन रिलायंस के कंसल्टेंट कार्डियक सर्जन डॉ. बिपीनचंद्र भामरे ने जिम ज्वाइन करने से पहले कुछ जरुरी बातों को ध्यान में रखने की सलाह दी है. यदि आप इन बातों को ध्यान में रखते है तो हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है.  

इसलिए लोगों को हो रहा हार्ट अटैक

डॉ. बिपीनचंद्र भामरे ने बताया कि सबसे पहले ये समझना जरुरी है कि यदि व्यायाम के दौरान व्यक्ति को भारीपन, बाएं कंधे में दर्द जैसे दिल के दर्द के लक्षण दिख या महसूस हो रहे है तो तुरंत एक्सरसाइज बंद कर देनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान के इतिहास, ह्रदय रोग के पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को भी सावधानी और ज्यादा देर जिम नहीं करना चाहिए. जिम करते वक़्त तेजी से व्यायाम,अधिक रिपीटेशन, ज्यादा वजन या बिना ब्रेक के एक्साइज करने से दिल का दौरा पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति बचपन से सक्रिय न हो और अचानक अपनी फिटनेस को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज शुरू कर देता है.

डॉ. भामरे ने बताया कि कई लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते और वे अचानक फिट होने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की योजना बनाते हैं. लेकिन, इससे पहले ये जरुरी है कि व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य की स्थिति जान लें. अगर किसी व्यक्ति को छाती या पेट में भारीपन, मिचली, चक्कर आना या कमजोरी जैसा महसूस होता है तो उसे तुरंत व्यायाम करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि ये एक इंटरनल समस्या का संकेत हो सकता है. एक्साइज के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है. जब व्यक्ति एक्साइज करता है तो दिल पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से प्लाक फट जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. भामरे ने बताया कि यदि कोई व्यायाम या जिम जाने की योजना की बना रहा है तो उसे पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. अपने दिल की सेहत के बारे में जानने के लिए अपनी कार्डियक स्क्रीनिंग करवाना न भूलें. इससे आपको दिल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलेगी और आप बेझिझक एक्सरसाइज कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन 150 मिनट के लिए ब्रिस्क वॉकिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और योग जैसी गतिविधियों का विकल्प चुनें. लगातार 2 से 3 घंटे व्यायाम करने के बजाय 45 मिनट व्यायाम करना बेहतर है. यदि आपको शरीर में दर्द या सांस फूलने या कमजोरी महसूस होती है तो व्यायाम न करें. डॉ. भामरे ने बताया कि एक्सरसाइज धीरे-धीरे शुरू करें और फिर वेट बढ़ाएं. यदि किसी दिन आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो इस दिन जिम जाने के बजाय आराम करें. अपनी क्षमताओं के अनुसार व्यायाम करें और दुसरो की देखादेखी से बचें. 

यह भी पढ़ें:

Cyber Sickness: हर वक्त टीवी, लैपटॉप, मोबाइल पर टाइम पास कर रहे... कहीं आप साइबर सिकनेस की गिरफ्त में तो नहीं? ऐसे पहचानिए

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget