एक्सप्लोरर

एक दिन में इतने से ज्यादा आम न खाएं, नहीं तो पेट की बीमारी जीने नहीं देगी

हम आम को जितना प्यार से खाते हैं, उससे कहीं ज्यादा आम खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है और यहां तक कि पेट में इंफेक्श भी हो सकता है.

हर सीजन में कुछ ऐसे स्पेशल फल होते हैं जिसे हम खूब खाते हैं क्योंकि एक बार सीजन खत्म हो गया तो वह फल भी नहीं मिलेंगे. उसी तरह फलों का राजा आम जो सिर्फ गर्मियों में ही मिलता है. लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं. इसे कई तरह से लोग खाते हैं जैसे- स्मूदी मिठाई, शेक आदि. देश के विभिन्न भागों में उत्पादित आम की प्रत्येक किस्म का अपना अलग स्वाद होता है. वे न केवल स्वादिष्ट ही होते हैं बल्कि जरूरी विटामिन आयरन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. आम शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाते भी हैं. लेकिन जितना हम इस फल से प्यार करते हैं, उससे कहीं ज्यादा आम खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है और यहां तक कि पेट में इंफेक्श भी हो सकता है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आम का अधिक खाया जाए तो यह सूजन, दस्त, पेट में दर्द, अल्सर और अपच का कारण बन सकता है.

क्यों हेल्थ एक्सपर्ट ज्यादा आम खाने से करते हैं मना

बेंगलुरु के क्लिनिकल न्यूट्रिशन डायटेटिक्स प्रमुख डॉ एडविना राज ने इंडिया टूडे से खास बातचीत में बताया कि आम फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. वे स्वस्थ हैं लेकिन कीटनाशकों और कृत्रिम पकने की प्रक्रिया के कारण उन्हें कम से कम 2 घंटे तक पानी में भिगोने के बाद ही खाना चाहिए. आमों को ठीक से धोएं और फिर खाएं. 

ज्यादा आम खाना हेल्थ पर डालता है असर

इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक आम बहुत सारे पोषक तत्वों और आवश्यक विटामिन से भरे होते हैं, उनमें फ्रुक्टोज नामक कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, ब्लड में शुगर लेवल को भी बढ़ा सकता है. डॉ एडविना राज ने कहा,'समस्या यह है कि लोगों को पता ही नहीं है कि उन्हें कितना आम खाना चाहिए और आम खाने का सही तरीका क्या है. जिसका असर स्वास्थ्य पर  पड़ता है. कई लोगों को आम से एलर्जी होती है, यही कारण है कि उनके गले में सूजन हो जाती है. ऐसा नहीं है कि हर कोई इसे ठीक से पचा सकता है.

आजकल आम को पकाने में कैमिकल का यूज किया जाता है

इसके अलावा, आमों को पकाने के लिए कैमिकल का यूज किया जाता है साथ ही कई तरह के कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है. जिसकी वजह से शुगर लेवल का बढ़ना और ट्राइग्लिसराइड के लेवल में असंतुलन बना सकता है. ऐसा नहीं है कि आम बिल्कुल बेकार है बल्कि आम सेहतमंद होते हैं लेकिन इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए.

आप एक दिन में कितने आम खा सकते हैं?

एक समय में एक पूरा आम खाने के बजाय आधा आम एक बार में खाएं और इसे दो भागों में बांटना चाहिए और फिर इसे दिन में दो बार खाना बेस्ट ऑप्शन है. चूंकि यह फ्रुक्टोज से भरपूर होता है, यह आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है.

अगर आप बहुत ज्यादा आम खाते हैं तो इसका साीधा असर आपके शरीर पर दिखाई देगा. शरीर पर इसके रिएक्शन भी दिखने लगते हैं. ऐसे में तुरं. डॉक्टर से सलाह लें. आम के साइ़डइफेक्ट्स शरीर पर दिखने लगे तो  प्रोबायोटिक से भरपूर फूड आइटम जैसे- दही, छाछ लें और खूब पानी पिएं. इससे दस्त और पेट के इंफेक्शन  कम होते हैं. 

ये भी पढ़ें: ये 5 सुपरफूड्स कर देंगे तनाव और डिप्रेशन की छुट्टी... आज ही से डाइट में कर लीजिए शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget