एक्सप्लोरर

पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान तो डाइट से आज ही बाहर कर दें ये फ़ूड, वर्ना पेट में मच जायेगा कोहराम

तो पेट फूलने की समस्या के लिए सभी नहीं लेकिन कुछ खास फूड (foods) जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में इन फूड्स से परहेज करके ब्लोटिंग या पेट फूलने की परेशानी से निजात पाई जा सकती है

Stomach Bloating Food: अक्सर गलत लाइफस्टाइल और खान पान में तेजी से होते बदलाव के चलते पेट फूलने (bloating)की समस्या होती है. पेट संबंधी परेशानियों (upset stomach) में पेट फूलने की समस्या सबसे आम समस्या कही जाती है. इसमें पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है जिससे पेट भारीपन और दर्द से जूझने लगता है. पेट फूलने को ब्लोटिंग भी कहते हैं और इसमें खाए गया भोजन सही तरह से पचता नही हैं और पेट में गैस बनने लगती है. ऐसे में ये अहम हो जाता है  कि मरीज को अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए. देखा जाए तो पेट फूलने की समस्या के लिए सभी नहीं लेकिन कुछ खास फूड (foods) जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में इन फूड्स से परहेज करके ब्लोटिंग या पेट फूलने की परेशानी से निजात पाई जा सकती है. चलिए आज जानते हैं कि ब्लोटिंग के कौन कौन से फूड जिम्मेदार होते हैं. 

बीन्स यानी फलियां 

यूं तो  बीन्स यानी फलियां यूं तो सेहत के लिए फायदा  करती है लेकिन इनको खाकर गैस बहुत ज्यादा बनती है। इन बीन्स में राजमा, सोयाबीन, लोबिया जैसी बीन्स का सेवन उन लोगों को कम ही करना चाहिए जिनको ज्यादा गैस बनने की दिक्कत होती है.

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स 

फूड्स के साथ साथ कुछ ड्रिंक्स भी ब्लोटिंग की दिक्कत को बढ़ा सकते हैं. इन ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है जो पेट में जाकर गैस बनाने का काम करती है. इससे पेट पर दबाव बनता है और पेट में भारीपन के साथ दर्द महसूस होने लगता है. 

कच्ची सब्जियां

कच्ची सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, आप भी सलाद में कच्ची सब्जियां खाते होंगे. लेकिन अगर आपका पेट ज्यादा फूलता है तो आपको कच्ची सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए. कच्ची सब्जियों में डायटरी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट में गैस बनने की परेशानी होती है. 

पत्तागोभी और फूलगोभी 

ये दोनों ही सब्जियां पेट में गैस बनने का कारण बनती है. इन गोभियों में मौजूद रैफिनोज नामक शुगर पेट में जाकर ब्लोटिंग का कारण बनती है और मरीज के पेट में दर्द होता है और पेट में अफारा बन जाता है. 

मशरूम और प्याज 

मशरूम की सब्जी भी काफी गैस बनाती है. अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या ज्यादा होती है तो आपको मशरूम की सब्जी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. वहीं अगर प्याज की बात करें तो कच्ची प्याज खाने से पेट में गैस बन सकती है. प्याज में मौजूद डायटरी फाइबर पेट में गैस के साथ साथ सूजन बना सकते हैं, इसलिए अगर आपको गैस बनने की समस्या है तो प्याज से दूरी बनाकर रखना  सही होगा.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget